’कोरिया में अब तक 625.63 मिमी औसत वर्षा दर्ज

Posted On:- 2026-08-17




कोरिया (वीएनएस)। जिले में मानसून के दौरान अब तक 625.63 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। 1 जून 2026 से 17 अगस्त तक जिले में कुल 2502.50 मिलीमीटर वर्षा हुई है। विगत 10 वर्षों के आधार पर इसी अवधि में जिले की औसत वर्षा 665.08 मिलीमीटर रही है। इस लिहाज से अब तक जिले में औसत वर्षा की 94.07 प्रतिशत वर्षा दर्ज की जा चुकी है।

कलेक्टर कार्यालय की भू-अभिलेख शाखा से जारी वर्षा प्रतिवेदन के अनुसार, 17 अगस्त को जिले में कुल 15.30 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई, जबकि जिले की औसत दैनिक वर्षा 3.83 मिलीमीटर रही।

पोड़ी-बचरा में आज सर्वाधिक 7.50 मिमी बारिश तहसीलवार आंकड़ों के अनुसार आज पोड़ी-बचरा में सर्वाधिक 7.50 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इसके बाद सोनहत में 5.00 मिलीमीटर, पटना में 2.20 मिलीमीटर और बैकुंठपुर में 0.60 मिलीमीटर बारिश हुई।

1 जून से अब तक पटना तहसील में सर्वाधिक 682.00 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। बैकुंठपुर में 663.80 मिलीमीटर, सोनहत में 588.40 मिलीमीटर और पोड़ी-बचरा में 568.30 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई है।

बैकुंठपुर में सामान्य से अधिक वर्षा दस वर्षों की औसत वर्षा की तुलना में बैकुंठपुर तहसील में अब तक 102.50 प्रतिशत वर्षा दर्ज की गई है। पटना में 97.80 प्रतिशत, पोड़ी-बचरा में 96.71 प्रतिशत तथा सोनहत में 80.86 प्रतिशत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में अब तक दर्ज वर्षा का आंकड़ा सामान्य औसत के करीब पहुंच चुका है।




Related News

thumb

26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ 18 अगस्त को

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में आयोजित 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ मंगलवार 18 अगस्त को प्रातः 10.30 बजे फिजिकल कॉले...


thumb

टाउन हॉल में विद्यार्थियों ने जाना स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास, ‘व...

राजधानी रायपुर के कचहरी चौक स्थित ऐतिहासिक टाउन हॉल में जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी नागरिकों और विद्यार्थियों के लि...


thumb

श्रमिक परिवारों के पांच बच्चों ने रचा सफलता का नया अध्याय

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना" मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को बड़े और प्रतिष्ठित निजी आवासीय विद्यालयों में ...


thumb

प्रधानमंत्री जनमन योजना से वनांचल क्षेत्र में आवागमन हुआ सुगम

प्रधानमंत्री जनमन योजना वनांचल एवं विशेष जनजातीय समूहों के क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हो रही है। क...