जिले में 3 नवीन ब्लैक स्पॉट का संयुक्त टीम ने किया स्थल निरीक्षण

Posted On:- 2026-08-17




महासमुंद (वीएनएस)। परिवहन विभाग, यातायात पुलिस एवं भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की संयुक्त जांच टीम द्वारा आज जिले में चिन्हित तीन नवीन ब्लैक स्पॉट का स्थल निरीक्षण किया गया। सड़क दुर्घटनाओं की संभावनाओं को कम करने तथा इन स्थानों पर आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के लिए टीम ने मौके का निरीक्षण कर आवश्यक सुधारात्मक कार्यों की रूपरेखा तैयार की। निरीक्षण के दौरान जिला परिवहन अधिकारी प्रतीक शुक्ला, यातायात पुलिस से उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) गोपाल ध्रुवे तथा एनएचएआई के अधिकृत अधिकारीगण उपस्थित रहे।

जिले में चिन्हित नवीन ब्लैक स्पॉट में करणी कृपा प्लांट, तुमगांव, एनएच-53, बावनकेरा चौक, थाना पटेवा, एनएच-53 तथा न्यू गिल ढाबा, साल्हेतराईं, थाना बसना, एनएच-53 शामिल हैं। संयुक्त जांच टीम द्वारा तीनों स्थानों का मौके पर विस्तृत निरीक्षण कर दुर्घटना संभावित कारणों एवं आवश्यक यातायात सुरक्षा उपायों का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर आवश्यक सुधारात्मक उपायों के लिए रूपरेखा निर्धारित की गई तथा संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के साथ संपादित करने पर सहमति प्रदान की गई। इन उपायों से संबंधित स्थानों पर सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने और दुर्घटनाओं की संभावना को कम करने में मदद मिलेगी।




Related News

thumb

26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ 18 अगस्त को

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में आयोजित 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ मंगलवार 18 अगस्त को प्रातः 10.30 बजे फिजिकल कॉले...


thumb

टाउन हॉल में विद्यार्थियों ने जाना स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास, ‘व...

राजधानी रायपुर के कचहरी चौक स्थित ऐतिहासिक टाउन हॉल में जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी नागरिकों और विद्यार्थियों के लि...


thumb

श्रमिक परिवारों के पांच बच्चों ने रचा सफलता का नया अध्याय

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना" मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को बड़े और प्रतिष्ठित निजी आवासीय विद्यालयों में ...


thumb

प्रधानमंत्री जनमन योजना से वनांचल क्षेत्र में आवागमन हुआ सुगम

प्रधानमंत्री जनमन योजना वनांचल एवं विशेष जनजातीय समूहों के क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हो रही है। क...