सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा मेगा कृषि ऋण आउटरीच कैंप का हुआ आयोजन

Posted On:- 2026-08-17




अम्बिकापुर (वीएनएस)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया क्षेत्रीय कार्यालय अम्बिकापुर द्वारा राष्ट्रव्यापी मेगा एग्रीकल्चर क्रेडिट आउटरीच अभियान के अंतर्गत सोमवार को जनपद पंचायत लुंड्रा के सभाकक्ष में मेगा कृषि ऋण आउटरीच कैंप का सफल आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों, कृषक उत्पादक संगठनों, स्वयं सहायता समूहों, कृषि उद्यमियों तथा ग्रामीण ग्राहकों को बैंक की विभिन्न कृषि एवं ग्रामीण विकास योजनाओं की जानकारी प्रदान करना तथा उन्हें वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना रहा। कार्यक्रम में जनपद पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रीति भगत सहित अनुपम तिवारी, सुभाष मिश्रा उपस्थित रहे। वहीं सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय प्रमुख राजेश कुमार, एलडीएम पूनम सिंह भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित किसानों एवं ग्रामीण ग्राहकों को किसान क्रेडिट कार्ड , एग्री गोल्ड लोन, सेंट नारी शक्ति योजना, सेंट किसान वाहन ऋण, कोल्ड स्टोरेजध्वेयरहाउस वित्तपोषण योजना, पीएमएफएमई योजना, स्वयं सहायता समूहों के वित्तपोषण तथा कृषि अधोसंरचना एवं कृषि आधारित उद्यमों हेतु उपलब्ध ऋण सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।कैंप में उपस्थित किसानों को आधुनिक कृषि, कृषि प्रसंस्करण, भंडारण, मूल्य संवर्धन, कृषि विपणन तथा ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने हेतु बैंक द्वारा उपलब्ध विभिन्न वित्तीय साधनों के बारे में भी अवगत कराया गया। साथ ही कृषि एवं ग्रामीण विकास से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, स्वयं सहायता समूहों की सदस्याएं, कृषक उत्पादक संगठन के प्रतिनिधि, कृषि उद्यमी, ग्रामीण युवा, व्यापारिक प्रतिष्ठानों के संचालक एवं ग्रामीण ग्राहक उपस्थित रहे। प्रतिभागियों ने बैंक की कृषि एवं ग्रामीण विकास उन्मुख योजनाओं में गहरी रुचि दिखाई तथा अनेक ग्राहकों ने विभिन्न ऋण योजनाओं का लाभ लेने हेतु आवेदन प्रस्तुत किए। साथ ही कार्यक्रम के दौरान 20 स्वयं सहायता समूहों  को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। 

लाभार्थियों को कृषि, कृषि आधारित गतिविधियों, ग्रामीण उद्यमिता एवं अन्य संबंधित गतिविधियों हेतु वित्तीय सहायता प्रदान की गई। कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया केवल ऋण उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि किसानों एवं ग्रामीण समुदाय के समग्र विकास में एक विश्वसनीय सहयोगी के रूप में कार्य करते हुए उन्हें सरल, त्वरित एवं ग्राहक केंद्रित बैंकिंग सेवाएं प्रदान कर रहा है। बैंक कृषि क्षेत्र के सतत विकास, ग्रामीण समृद्धि तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण हेतु निरंतर प्रयासरत है।




Related News

thumb

26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ 18 अगस्त को

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में आयोजित 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ मंगलवार 18 अगस्त को प्रातः 10.30 बजे फिजिकल कॉले...


thumb

टाउन हॉल में विद्यार्थियों ने जाना स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास, ‘व...

राजधानी रायपुर के कचहरी चौक स्थित ऐतिहासिक टाउन हॉल में जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी नागरिकों और विद्यार्थियों के लि...


thumb

श्रमिक परिवारों के पांच बच्चों ने रचा सफलता का नया अध्याय

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना" मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को बड़े और प्रतिष्ठित निजी आवासीय विद्यालयों में ...


thumb

प्रधानमंत्री जनमन योजना से वनांचल क्षेत्र में आवागमन हुआ सुगम

प्रधानमंत्री जनमन योजना वनांचल एवं विशेष जनजातीय समूहों के क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हो रही है। क...