प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र फुन्दुरडिहारी में पुनः शुरू हुई संस्थागत प्रसव व आईपीडी सेवाएं

Posted On:- 2026-08-17




कलेक्टर के निर्देश पर स्वास्थ्य केन्द्र में 6 वर्ष बाद मिली प्रसव सुविधा, क्षेत्रवासियों को मिलेगी राहत

अम्बिकापुर (वीएनएस)। जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र फुन्दुरडिहारी, विकासखण्ड दरिमा में कोविड काल के बाद लगभग 6 वर्ष के अंतराल के पश्चात संस्थागत प्रसव एवं आईपीडी (अंतरंग रोगी विभाग) सेवाएं पुनः प्रारंभ कर दी गई हैं। इससे क्षेत्र के ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर बेहतर एवं सुगम स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

उल्लेखनीय है कि कोविड काल के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र फुन्दुरडिहारी को टेस्टिंग सेंटर के रूप में उपयोग किया गया था। इसके पश्चात यहां विकासखण्ड कार्यालय संचालित होने के कारण संस्थागत प्रसव एवं आईपीडी सेवाएं प्रभावित थीं। कलेक्टर अजित वसंत ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र फुन्दुरडिहारी का भ्रमण कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया तथा विकासखण्ड कार्यालय को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दरिमा में स्थानांतरित कर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में तत्काल आईपीडी एवं संस्थागत प्रसव सेवाएं प्रारंभ करने के निर्देश संस्था प्रभारी एवं खण्ड चिकित्सा अधिकारी को दिए।

कलेक्टर के निर्देश के अनुपालन में विकासखण्ड कार्यालय को तत्काल सीएचसी दरिमा में स्थानांतरित किया गया। इसके बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में वार्ड एवं संस्थागत प्रसव की आवश्यक व्यवस्थाओं को अद्यतन किया गया। साथ ही, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के अधीनस्थ उप स्वास्थ्य केन्द्रों के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को संस्थागत प्रसव के लिए समन्वय कर स्वास्थ्य केन्द्र तक लाने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई।

इसी क्रम में उप स्वास्थ्य केन्द्र सकालो निवासी एक गर्भवती महिला का प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र फुन्दुरडिहारी में सफलतापूर्वक संस्थागत प्रसव कराया गया। प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा आवश्यक देखभाल एवं निगरानी की जा रही है।

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र फुन्दुरडिहारी में संस्थागत प्रसव एवं आईपीडी सेवाओं के पुनः प्रारंभ होने से क्षेत्र के ग्रामीणों को अब उपचार एवं प्रसव के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होने से गर्भवती महिलाओं एवं आम नागरिकों को समय पर आवश्यक स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिल सकेगा।




Related News

thumb

26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ 18 अगस्त को

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में आयोजित 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ मंगलवार 18 अगस्त को प्रातः 10.30 बजे फिजिकल कॉले...


thumb

टाउन हॉल में विद्यार्थियों ने जाना स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास, ‘व...

राजधानी रायपुर के कचहरी चौक स्थित ऐतिहासिक टाउन हॉल में जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी नागरिकों और विद्यार्थियों के लि...


thumb

श्रमिक परिवारों के पांच बच्चों ने रचा सफलता का नया अध्याय

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना" मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को बड़े और प्रतिष्ठित निजी आवासीय विद्यालयों में ...


thumb

प्रधानमंत्री जनमन योजना से वनांचल क्षेत्र में आवागमन हुआ सुगम

प्रधानमंत्री जनमन योजना वनांचल एवं विशेष जनजातीय समूहों के क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हो रही है। क...