भारतीय मूल की पिया डांडिया ने जीता डेमोक्रेटिक पार्टी का प्राथमिक चुनाव

Posted On:- 2026-08-19




वाशिंगटन (वीएनएस)। भारतीय मूल की अमेरिकी और स्कूल की पूर्व प्रिंसिपल पिया डांडिया ने फ्लोरिडा के 22वें कांग्रेस क्षेत्र के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी का प्राथमिक चुनाव जीत लिया है। अब नवंबर में होने वाले चुनाव में उनका मुकाबला रिपब्लिकन पार्टी के कैसी असकर से होगा। कैसी असकर पूर्व नौसैनिक हैं। डांडिया को 68.6 फीसदी मत मिले। उन्होंने वकील कायसिया अर्ली को हराया, जिन्हें 31.4 फीसदी मत मिले। 

डांडिया ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, फ्लारिडा-22, इस अभियान पर विश्वास करने के लिए धन्यवाद। मैं अपने छात्रों, अपने बेटे और इस जिले में बड़े हो रहे हर उस बच्चे के लिए चुनाव में उतरी, जो बेहतर भविष्य का हकदार है।  उन्होंने कहा, साथ मिलकर हम खर्च कम करने, भ्रष्टाचार खत्म करने और वॉशिंगटन को फिर से हमारे लिए काम करने वाला बनाने के अभियान को आगे बढ़ाएंगे। मैं आप सभी के साथ यह करने के लिए आभारी हूं।

डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी (डीएनसी) ने प्राथमिक चुनाव में डांडिया की जीत पर उन्हें बधाई दी। कमेटी ने एक बयान में कहा, एक शिक्षिका और अपने समुदाय में लंबे समय से नेतृत्व करने वाली पिया ने लोगों के लिए नए अवसर बढ़ाने और कामकाजी परिवारों के लिए लड़ने के लिए खुद को समर्पित किया है। वह दक्षिण फ्लोरिडा के परिवारों के लिए किराने का सामान, स्वास्थ्य सेवाओं और घर की लागत कम करने के लिए कांग्रेस में लड़ने के लिए तैयार हैं। 



Related News
thumb

पाकिस्तान की मशहूर इन्फ्लुएंसर आयशा गिलानी की हत्या

पाकिस्तान की मशहूर इन्फ्लुएंसर और टिक-टॉक स्टार आयशा गिलानी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई है।


thumb

चीन की ट्रेन ने 5 सेकंड में पकड़ी 800 किमी/घंटा की रफ्तार, बनाया नय...

चीन में एक प्रयोगात्मक मैग्लेव ट्रेन ने अपनी रफ्तार बढ़ाने का नया रिकॉर्ड बनाया है।


thumb

व्हाइट हाउस प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने दिया इस्तीफा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट इस महीने के अंत में अपने पद से इस्तीफा दे देंगी। 28 वर्षीय लेविट व्हाइट हा...


thumb

लालकिला हमले से जुड़े हैं अल-कायदा के तार, UN की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

संयुक्त राष्ट्र की एक ताजा रिपोर्ट में नवंबर 2025 में दिल्ली के लालकिला पर हुए हमले को अल-कायदा इन द इंडियन सबकॉन्टिनेंट (AQIS) से आधिकारिक तौर पर ...


thumb

मध्यावधि चुनाव से पहले ट्रंप का सख्त रुख, वोटर ID पर आपातकालीन कदम ...

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि मध्यावधि चुनाव से पहले मतदाता पहचान और नागरिकता सत्यापन को अनिवार्य बनाने के लिए राष्ट्रीय सुर...