बिना लाइसेंस संचालित प्रतिष्ठान सील, खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भेजे गए लैब

Posted On:- 2026-08-19




दूर्ग, (वीएनएस)। आगामी रक्षाबंधन और तीज त्योहारों को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन और खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा शुद्ध व सुरक्षित खाद्य पदार्थ सुनिश्चित करने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार और अभिहीत अधिकारी (खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला-दुर्ग) के मार्गदर्शन में विभाग की टीम शहर में लगातार जांच कार्रवाई कर रही है। विभागीय अधिकारी जितेन्द्र कुमार ने बताया कि राज्य स्तरीय ’बने खाबो बने रहिबो’ शीर्षक के अंतर्गत 7 दिवसीय विशेष जांच अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में अभियान के दूसरे दिन, मंगलवार 18 अगस्त 2026 को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बैकुंठ धाम, पावर हाउस स्थित फर्म ’मुस्कान फूड प्रोडक्ट’ (संचालक पप्पू सिंह) का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दुकान से बेसन बर्फी एवं मैसूर पाक के नमूने संकलित कर प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे गए हैं। इसके साथ ही, जांच में प्रतिष्ठान का वैध खाद्य अनुज्ञप्ति/पंजीयन नहीं पाया गया, जिसके चलते खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के तहत कड़ी कार्रवाई करते हुए संबंधित परिसर को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है। इससे पूर्व सोमवार 17 अगस्त को भी विभाग की टीम द्वारा दो व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर छापामारी कर संदिग्ध खाद्य पदार्थों के नमूने जांच हेतु एकत्र किए गए थे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि आमजनों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए जिले भर में यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।  



Related News
thumb

रक्षाबंधन पर 28 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश, बैंक-कोषालय रहेंगे बंद

प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर शुक्रवार 28 अगस्त 2026 को राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।


thumb

ई-केवायसी प्रक्रिया के तहत किसी भी श्रमिक का आवेदन लंबित न रहे : लख...

श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने बुधवार को श्रम विभाग के काम-काज की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ई-केवायसी प्रक्रिया के तहत किस...


thumb

नदी बचेगी तो जल बचेगा और जल बचेगा तो जीवन बचेगा : विष्णु देव साय

नदियां केवल जल का स्रोत नहीं, बल्कि हमारी सभ्यता, संस्कृति, कृषि और समृद्धि की जीवनधारा हैं। छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा बनाने में प्रदेश की जीवनदायि...


thumb

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की वर्चु...

मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। बैठक में परिवहन विभाग के सचिव एस प्रकाश, प्र...


thumb

कलेक्टर ने डौण्डी विकासखण्ड के प्राचार्यों एवं शिक्षकों की बैठक लेक...

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा द्वारा जिले में शिक्षा गुणवत्ता की सुधार सुनिश्चित कर परीक्षा परिणाम को उत्कृष्ट बनाने हेतु लगातार जिले के सभी व...


thumb

निःशुल्क डायलिसिस सेवा से गंभीर किडनी रोगियों को मिला जीवन का सहारा

गंभीर किडनी रोग से जूझ रहे मरीजों के लिए नियमित डायलिसिस जीवनरक्षक उपचार है। ऐसे में बार-बार डायलिसिस कराने की आवश्यकता और उपचार का खर्च कई परिवार...