रायपुर(वीएनएस)।खाद्य मंत्री एवं सुरजपूर जिले के प्रभारी मंत्री श्री दयालदास बघेल की अध्यक्षता में आज जीवन दीप समिति की साधारण सभा की बैठक संपन्न हुई। जिला संयुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित इस बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा समिति के आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया, जिस पर विस्तार से चर्चा करते हुए जिला अस्पताल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में आमजन को बेहतर और आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में जनसमुदाय की आवश्यकता के अनुरूप स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार तथा उपलब्ध संसाधनों के अधिकतम एवं बेहतर उपयोग पर चर्चा की गई। इसके साथ ही अस्पताल भवन एवं परिसर में आवश्यक निर्माण तथा मरम्मत कार्य, मरीजों एवं उनके परिजनों की सुविधा, अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के विषयों पर विचार किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में कार्यरत कर्मचारियों के वेतन एवं कार्य अवधि में वृद्धि सहित अन्य आवश्यकताओं पर भी चर्चा हुई। विभिन्न एजेंडों पर विचार-विमर्श के उपरांत आवश्यक कार्यों की पूर्ति एवं स्वास्थ्य केन्द्रों की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रस्ताव पारित किए गए।
खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल ने अधिकारियों को प्रस्तावित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने तथा स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनाने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने आवश्यकता के अनुरूप योग्य कर्मचारियों को अनुमोदन प्राप्त कर कार्य पर रखने, चिकित्सकों की अस्पताल में नियमित उपस्थिति एवं निर्धारित समय-सीमा का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही शासकीय चिकित्सकों को जिला अस्पताल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं देने की हिदायत देते हुए निजी प्रैक्टिस से दूर रहने की नसीहत दी। उन्होंने मौसमी बीमारियों की दवाइयों की उपलब्धता हर समय सुनिश्चित रखने के भी निर्देश दिए।
अभियान के दौरान होटल,ढाबो एवं अन्य खाद्य प्रतिष्ठानो की सघन जांच की जा रही है।पूर्व जांच के दौरान ज्ञानचंद एंड संस, सदर बाजार भाटापारा से गुड़ का न...
धमतरी जिले के वनांचल नगरी (सिहावा) क्षेत्र की प्राकृतिक और आध्यात्मिक विरासत में मेचका स्थित मांदागिरी पर्वत का विशेष महत्व है। नगरी विकासखंड के मे...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा खनन प्रभावित क्षेत्रों में स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता दी...
जशपुर में पहली बार ‘चेकमेट एट जशपुरदृअखिल भारतीय ओपन फिडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता 2026’ का आयोजन किया जा रहा है।
विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम, 2025 के प्रावधानों, ग्रामीणों के अधिकारों तथा ग्राम विकास में जनभागीदारी के प्रति व्यापक जागरूकता लाने के उद्देश्य स...
युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराने और स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से किरोड़ीमल शासकीय कला एवं विज्...