रायपुर(वीएनएस)।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल और सुशासन की सोच के अनुरूप शासन की जरूरी सेवाएं अब गांवों तक आसानी से पहुंच रही हैं। सुकमा जिले के छिंदगढ़ विकासखंड की ग्राम पंचायत कुंदनपाल में नए आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ किया गया है। केंद्र शुरू होने से अब ग्रामीणों को आधार संबंधी काम के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में जाने की जरूरत नहीं होगी।
वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री एवं सुकमा जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में ग्रामीण क्षेत्रों में नागरिक सुविधाओं को अधिक सुलभ बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी दिशा में कुंदनपाल में आधार सेवा केंद्र की शुरुआत ग्रामीणों के लिए महत्वपूर्ण सुविधा साबित होगी।
’एक ही जगह मिलेगी आधार की कई सुविधाएं’
नए आधार सेवा केंद्र में नया आधार कार्ड बनवाने के साथ नाम, पता, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर में संशोधन की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके अलावा फिंगरप्रिंट और आईरिस जैसे बायोमेट्रिक अपडेट भी कराए जा सकेंगे। गांव में ही यह सुविधा मिलने से बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों को विशेष राहत मिलेगी। इससे उनका समय और आने-जाने का खर्च भी बचेगा।
सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में होगी आसानी’
आधार कार्ड आज कई शासकीय योजनाओं और डिजिटल सेवाओं का महत्वपूर्ण आधार है। राशन, आयुष्मान भारत, छात्रवृत्ति और विभिन्न प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) योजनाओं का लाभ लेने के लिए आधार की जानकारी सही और अद्यतन होना जरूरी है। आधार सेवा केंद्र शुरू होने से ग्रामीण अपने आधार में जरूरी सुधार समय पर करा सकेंगे और विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में उन्हें सुविधा होगी।
गांव तक पहुंच रहा डिजिटल सुशासन’
कुंदनपाल में आधार सेवा केंद्र की शुरुआत यह दर्शाती है कि शासन की प्राथमिकता केवल शहरों तक सुविधाएं पहुंचाना नहीं, बल्कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी जरूरी सेवाएं उनके गांव के पास उपलब्ध कराना है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संवेदनशील सोच और वन एवं प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में ऐसी पहल ग्रामीणों के जीवन को सरल बनाने के साथ डिजिटल सेवाओं के प्रति विश्वास को भी मजबूत कर रही है।
अभियान के दौरान होटल,ढाबो एवं अन्य खाद्य प्रतिष्ठानो की सघन जांच की जा रही है।पूर्व जांच के दौरान ज्ञानचंद एंड संस, सदर बाजार भाटापारा से गुड़ का न...
धमतरी जिले के वनांचल नगरी (सिहावा) क्षेत्र की प्राकृतिक और आध्यात्मिक विरासत में मेचका स्थित मांदागिरी पर्वत का विशेष महत्व है। नगरी विकासखंड के मे...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा खनन प्रभावित क्षेत्रों में स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता दी...
जशपुर में पहली बार ‘चेकमेट एट जशपुरदृअखिल भारतीय ओपन फिडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता 2026’ का आयोजन किया जा रहा है।
विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम, 2025 के प्रावधानों, ग्रामीणों के अधिकारों तथा ग्राम विकास में जनभागीदारी के प्रति व्यापक जागरूकता लाने के उद्देश्य स...
युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराने और स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से किरोड़ीमल शासकीय कला एवं विज्...