सुकमा (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ शासन के खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग के सचिव तथा जिले के प्रभारी सचिव राजेश सिंह राणा ने मंगलवार को सुकमा जिले के एक दिवसीय प्रवास के दौरान संवेदनशील प्रशासन और विकासोन्मुखी नेतृत्व की मिसाल पेश की। जिला कार्यालय में अधिकारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के बाद उन्होंने विभिन्न विकास और पुनर्वास योजनाओं का जमीनी स्तर पर सघन मुआयना किया। इस दौरान कलेक्टर अमित कुमार, पुलिस अधीक्षक मयंक गुर्जर एवं जिला पंचायत सीईओ मुकुंद ठाकुर भी उनके साथ मौजूद रहे।
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर कदम: शासन की पुनर्वास एवं कौशल उन्नयन नीति को गति देते हुए प्रभारी सचिव लाइवलीहुड कॉलेज पहुंचे, जहां मुख्यधारा में लौटे पुनर्वासित युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विशेष कौशल प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। इस 2 माह के व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम में ग्रामोद्योग विभाग के द्वारा 20 युवाओं को कोसा से सिल्क निकालने, उन्नत हथकरघा पर साड़ी बुनाई तथा आधुनिक सिलाई का पूरा हुनर सिखाया जाएगा, जिससे वे सम्मानजनक आजीविका से जुड़कर स्वावलंबी बन सकें।
आत्मीयता और संवेदनशीलता का परिचय :
इसके पश्चात राणा पुनर्वास केंद्र पहुंचे, जहां उन्होंने युवाओं से सीधा व आत्मीय संवाद कर उनका हौसला बढ़ाया। युवाओं को डिजिटल तकनीक से जोड़ने के लिए 20 लोगों को मोबाइल फोन वितरित किए गए। प्रशासन की संवेदनशीलता तब और निखरकर सामने आई, जब प्रभारी सचिव ने पुनर्वासित युवाओं द्वारा अपने हाथों से बनाए गए भोजन को उनके साथ जमीन पर बैठकर साझा किया। इस अपनत्व भरे व्यवहार ने युवाओं में नई ऊर्जा और विश्वास का संचार किया।
पर्यटन विकास और बच्चों से संवाद :
अपने प्रवास के अंतिम चरण में प्रभारी सचिव प्रसिद्ध तुंगल डैम पहुंचे। डैम की प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन की संभावनाओं को देखते हुए उन्होंने कलेक्टर अमित कुमार को इसे एक प्रमुख और सुव्यवस्थित टूरिस्ट स्पॉट के रूप में विकसित करने के आवश्यक निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने वहां भ्रमण पर आए स्कूली बच्चों से स्नेहपूर्वक मुलाकात की और उनकी पढ़ाई-लिखाई की जानकारी लेते हुए उन्हें बेहतर भविष्य के लिए प्रेरित किया।
कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने बुधवार को बैकुंठपुर शहर के प्रसिद्ध इंदिरा पार्क का निरीक्षण किया। उन्होंने पार्क में साफ-सफाई, नागरिक सुविधाओं और अन्य व...
कभी केवल पानी के स्रोत के रूप में पहचाना जाने वाला ग्राम शंकरगढ़ का 10.70 हेक्टेयर जलाशय आज ग्रामीण आजीविका, रोजगार और आर्थिक आत्मनिर्भरता की नई कहा...
जनजातीय विद्यार्थियों की शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं सर्वांगीण विकास को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर संतन देवी जांगड़े की अध्यक्षता में जिल...
आदिवासी विकास विभाग, ट्राइफेड इंडिया, ट्राइब्स इंडिया एवं जिला प्रशासन गरियाबंद के संयुक्त तत्वावधान में वन विभाग के ऑक्शन हॉल में जनजातीय कारीगर स...
राज्य शासन द्वारा लोगों को अयोध्या धाम एवं काशी विश्वनाथ दर्शन कराने के लिए श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना संचालित की गई है। इसके अंतर्गत दर्श...
वन्यजीव संरक्षण एवं संवेदनशील प्रबंधन का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए वन विभाग द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचे एक भयभीत माउस डियर का सफलताप...