निःशुल्क मक्का बीज एवं कृषि विभाग के मार्गदर्शन से रमेश रजवाड़े ने 2 एकड़ में की मक्का की खेती

Posted On:- 2026-08-19




अम्बिकापुर (वीएनएस)। राष्ट्रीय खाद्य एवं पोषण सुरक्षा मिशन अंतर्गत मोटा अनाज योजना के माध्यम से जिले के किसानों को फसल उत्पादन के लिए आवश्यक सहयोग, गुणवत्तापूर्ण बीज एवं तकनीकी मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जा रहा है। योजना के तहत किसानों को कृषि की वैज्ञानिक पद्धतियों से जोड़ते हुए बेहतर उत्पादन और आय में वृद्धि के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

इसी क्रम में विकासखंड अम्बिकापुर के ग्राम कृष्णापुर निवासी किसान रमेश रजवाड़े ने इस वर्ष कृषि विभाग के मार्गदर्शन में 2 एकड़ क्षेत्र में मक्का की खेती की है। ग्राम सेवक के माध्यम से उन्हें 2 एकड़ के लिए मक्का का बीज निःशुल्क उपलब्ध कराया गया, जिसे उन्होंने खेत में निर्धारित कतार पद्धति से लगाया। वर्तमान में उनकी मक्का की फसल अच्छी स्थिति में है और खेत में फसल की बढ़वार देखकर वे उत्साहित हैं।

रमेश रजवाड़े बताते हैं कि पिछले वर्ष वे उड़द की खेती कर रहे थे, लेकिन इस वर्ष शासन के मार्गदर्शन पर उन्होंने मक्का की खेती करने का निर्णय लिया। कृषि विभाग द्वारा उन्हें मक्का बीज उपलब्ध कराने के साथ ही फसल को कतार में लगाने की जानकारी दी गई। उन्होंने खेत में मक्का की बुवाई के बाद समय-समय पर दवा का छिड़काव किया है और फसल की नियमित देखभाल कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि कृषि विभाग के ग्राम सेवक एवं मैदानी अमले से खेती-किसानी के संबंध में समय-समय पर मार्गदर्शन मिल रहा है। इससे उन्हें फसल की देखभाल करने में सुविधा हो रही है। किसान रजवाड़े को उम्मीद है कि बेहतर फसल उत्पादन प्राप्त होगा और इससे उनकी आमदनी बढ़ाने में मदद मिलेगी।

किसान रमेश रजवाड़े ने कहा कि किसानों को खेती के लिए आवश्यक सहयोग मिल रहा है। उन्होंने निःशुल्क बीज उपलब्ध कराने तथा किसानों को कृषि संबंधी मार्गदर्शन देने के लिए मुख्यमंत्री के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया।

राष्ट्रीय खाद्य एवं पोषण सुरक्षा मिशन के अंतर्गत किसानों को उपलब्ध कराए जा रहे बीज एवं तकनीकी मार्गदर्शन से खेती में नई तकनीकों को बढ़ावा मिल रहा है। कतारबद्ध तरीके से फसल लगाने जैसी वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों को अपनाने से किसानों में बेहतर उत्पादन के प्रति विश्वास बढ़ रहा है। कृषि विभाग द्वारा किसानों को योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ-साथ फसल प्रबंधन एवं बेहतर उत्पादन के लिए आवश्यक तकनीकी जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है।



Related News
thumb

’कलेक्टर शहर के प्रसिद्ध इंदिरा पार्क पहुंचकर साफ-सफाई और नागरिक सु...

कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने बुधवार को बैकुंठपुर शहर के प्रसिद्ध इंदिरा पार्क का निरीक्षण किया। उन्होंने पार्क में साफ-सफाई, नागरिक सुविधाओं और अन्य व...


thumb

जलाशय से समृद्धि तक का सफर, 54 केजो ने बदली मछुआ समिति की तस्वीर

कभी केवल पानी के स्रोत के रूप में पहचाना जाने वाला ग्राम शंकरगढ़ का 10.70 हेक्टेयर जलाशय आज ग्रामीण आजीविका, रोजगार और आर्थिक आत्मनिर्भरता की नई कहा...


thumb

एकलव्य विद्यालयों की व्यवस्था और शिक्षा की गुणवत्ता पर कलेक्टर ने क...

जनजातीय विद्यार्थियों की शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं सर्वांगीण विकास को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर संतन देवी जांगड़े की अध्यक्षता में जिल...


thumb

जनजातीय कारीगर सूचीबद्ध मेले में जिले के हस्तशिल्प एवं जनजातीय उत्प...

आदिवासी विकास विभाग, ट्राइफेड इंडिया, ट्राइब्स इंडिया एवं जिला प्रशासन गरियाबंद के संयुक्त तत्वावधान में वन विभाग के ऑक्शन हॉल में जनजातीय कारीगर स...


thumb

श्री रामलला दर्शन योजना के तहत गरियाबंद से 94 श्रद्धालुओं का दल रवाना

राज्य शासन द्वारा लोगों को अयोध्या धाम एवं काशी विश्वनाथ दर्शन कराने के लिए श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना संचालित की गई है। इसके अंतर्गत दर्श...


thumb

वन विभाग की तत्परता से भयभीत माउस डियर का सुरक्षित रेस्क्यू, उपचार ...

वन्यजीव संरक्षण एवं संवेदनशील प्रबंधन का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए वन विभाग द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचे एक भयभीत माउस डियर का सफलताप...