जिला स्तरीय संयुक्त मॉक अभ्यास 20 को

Posted On:- 2026-08-19




अम्बिकापुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशानुसार तथा राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, भारत सरकार के वार्षिक कैलेंडर वर्ष 2026-27 के अंतर्गत सरगुजा जिले में जिला स्तरीय संयुक्त मॉक अभ्यास का आयोजन 20 अगस्त 2026 को किया जाएगा। यह मॉक अभ्यास प्रातः 10 बजे श्याम घुनघुटा डेम लिबरा (दरिमा) में होगा।

मॉक अभ्यास का उद्देश्य आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों को परखना, विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत करना तथा आपदा प्रबंधन के प्रति आम नागरिकों को जागरूक करना है।

अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां : 

जिला स्तरीय मॉक अभ्यास के लिए अपर कलेक्टर सुनील कुमार नायक को नोडल अधिकारी तथा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अंबिकापुर बन सिंह नेताम को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

मॉक अभ्यास के सफल संचालन के लिए विभिन्न विभागों को आवश्यक दायित्व सौंपे गए हैं। पुलिस अधीक्षक को सुरक्षा बल एवं यातायात व्यवस्था, वनमंडलाधिकारी वनमंडल सरगुजा को बांस-बल्ली की व्यवस्था तथा जल संसाधन संभाग अंबिकापुर को नाव एवं मोटर बोट की व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है।

जिला सेनानी को गोताखोर एवं प्रशिक्षित तैराक, गोताखोर ड्रेस, लाइफ जैकेट, सुरक्षा जाल, फायर ब्रिगेड, डीजल-पेट्रोल, रस्सी एवं बड़ी सीढ़ी सहित आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था का दायित्व सौंपा गया है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को पंडाल, टेंट एवं माइक व्यवस्था तथा उप संचालक जनसंपर्क को वीडियोग्राफी एवं मीडिया प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी दी गई है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को चिकित्सा एवं एंबुलेंस व्यवस्था सुनिश्चित करने का दायित्व सौंपा गया है। जिला शिक्षा अधिकारी को स्काउट एवं गाइड के छात्र-छात्राओं की मॉक अभ्यास में भागीदारी सुनिश्चित करने तथा प्राचार्य पी.जी. कॉलेज अंबिकापुर को एनसीसी के छात्र-छात्राओं की सहभागिता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई है।

नागरिकों से सहयोग की अपील : 

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि मॉक अभ्यास के दौरान किसी भी प्रकार की घबराहट न करें। यह केवल आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने के लिए आयोजित किया जा रहा प्रशिक्षणात्मक अभ्यास है।

प्रशासन ने नागरिकों से अभ्यास के दौरान शांति एवं संयम बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा सही जानकारी साझा करने की अपील की है। साथ ही जिला स्तरीय संयुक्त मॉक अभ्यास को सफल बनाने में प्रशासन एवं संबंधित विभागों को सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया गया है।




Related News
thumb

’कलेक्टर शहर के प्रसिद्ध इंदिरा पार्क पहुंचकर साफ-सफाई और नागरिक सु...

कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने बुधवार को बैकुंठपुर शहर के प्रसिद्ध इंदिरा पार्क का निरीक्षण किया। उन्होंने पार्क में साफ-सफाई, नागरिक सुविधाओं और अन्य व...


thumb

जलाशय से समृद्धि तक का सफर, 54 केजो ने बदली मछुआ समिति की तस्वीर

कभी केवल पानी के स्रोत के रूप में पहचाना जाने वाला ग्राम शंकरगढ़ का 10.70 हेक्टेयर जलाशय आज ग्रामीण आजीविका, रोजगार और आर्थिक आत्मनिर्भरता की नई कहा...


thumb

एकलव्य विद्यालयों की व्यवस्था और शिक्षा की गुणवत्ता पर कलेक्टर ने क...

जनजातीय विद्यार्थियों की शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं सर्वांगीण विकास को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर संतन देवी जांगड़े की अध्यक्षता में जिल...


thumb

जनजातीय कारीगर सूचीबद्ध मेले में जिले के हस्तशिल्प एवं जनजातीय उत्प...

आदिवासी विकास विभाग, ट्राइफेड इंडिया, ट्राइब्स इंडिया एवं जिला प्रशासन गरियाबंद के संयुक्त तत्वावधान में वन विभाग के ऑक्शन हॉल में जनजातीय कारीगर स...


thumb

श्री रामलला दर्शन योजना के तहत गरियाबंद से 94 श्रद्धालुओं का दल रवाना

राज्य शासन द्वारा लोगों को अयोध्या धाम एवं काशी विश्वनाथ दर्शन कराने के लिए श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना संचालित की गई है। इसके अंतर्गत दर्श...


thumb

वन विभाग की तत्परता से भयभीत माउस डियर का सुरक्षित रेस्क्यू, उपचार ...

वन्यजीव संरक्षण एवं संवेदनशील प्रबंधन का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए वन विभाग द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचे एक भयभीत माउस डियर का सफलताप...