खाद्य व औषधि प्रशासन विभाग के टीम द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों का किया औचक निरीक्षण

Posted On:- 2026-08-19




दंतेवाड़ा (वीएनएस)। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार आज जिले अंतर्गत संचालित मिठाई निर्माण प्रतिष्ठानों, रिटेल, रेस्टोरेंट, ढाबा एवं अन्य दुकानों का निरीक्षण किया गया। 

निरीक्षण के दौरान मिठाई निर्माण इकाइयों में साफ-सफाई एवं स्वच्छता व्यवस्था का निरीक्षण कर खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता संबंधी नियमों के अनुरूप प्रतिष्ठानों का संचालन करने एवं मिठाई प्रतिष्ठानों के ट्रे में रखे हुए मिठाइयों की निर्माण तिथि अंकित कर विक्रय किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। साथ ही जन जागरूकता के उद्देश्य से प्रचार प्रसार हेतु आईईसी सामग्री, फ्लेक्स का वितरण एवं प्रदर्शन करने को कहा गया।

निरीक्षण के दौरान अन्य खाद्य विक्रेताओं को समझाइश दी गई कि पनीर एवं अन्य दुग्ध से निर्मित खाद्य पदार्थों का क्रय विक्रय केवल निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण होने चाहिए। सुरक्षित खाद्य पदार्थों के निर्माण में भी मानक गुणवत्ता वाले कच्चे खाद्य पदार्थों का उपयोग किया जाए। इस दौरान दो खाद्य प्रतिष्ठान विश्वास ढाबा एवं लखन होटल गीदम में नियमानुसार पाए गए अनियमितताएं हेतु नोटिस जारी किया गया तथा पाई गई अनियमितताओं का नियमानुसार निराकरण करने हेतु समझाइश एवं निर्देश दिए गए।



Related News
thumb

’कलेक्टर शहर के प्रसिद्ध इंदिरा पार्क पहुंचकर साफ-सफाई और नागरिक सु...

कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने बुधवार को बैकुंठपुर शहर के प्रसिद्ध इंदिरा पार्क का निरीक्षण किया। उन्होंने पार्क में साफ-सफाई, नागरिक सुविधाओं और अन्य व...


thumb

जलाशय से समृद्धि तक का सफर, 54 केजो ने बदली मछुआ समिति की तस्वीर

कभी केवल पानी के स्रोत के रूप में पहचाना जाने वाला ग्राम शंकरगढ़ का 10.70 हेक्टेयर जलाशय आज ग्रामीण आजीविका, रोजगार और आर्थिक आत्मनिर्भरता की नई कहा...


thumb

एकलव्य विद्यालयों की व्यवस्था और शिक्षा की गुणवत्ता पर कलेक्टर ने क...

जनजातीय विद्यार्थियों की शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं सर्वांगीण विकास को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर संतन देवी जांगड़े की अध्यक्षता में जिल...


thumb

जनजातीय कारीगर सूचीबद्ध मेले में जिले के हस्तशिल्प एवं जनजातीय उत्प...

आदिवासी विकास विभाग, ट्राइफेड इंडिया, ट्राइब्स इंडिया एवं जिला प्रशासन गरियाबंद के संयुक्त तत्वावधान में वन विभाग के ऑक्शन हॉल में जनजातीय कारीगर स...


thumb

श्री रामलला दर्शन योजना के तहत गरियाबंद से 94 श्रद्धालुओं का दल रवाना

राज्य शासन द्वारा लोगों को अयोध्या धाम एवं काशी विश्वनाथ दर्शन कराने के लिए श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना संचालित की गई है। इसके अंतर्गत दर्श...


thumb

वन विभाग की तत्परता से भयभीत माउस डियर का सुरक्षित रेस्क्यू, उपचार ...

वन्यजीव संरक्षण एवं संवेदनशील प्रबंधन का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए वन विभाग द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचे एक भयभीत माउस डियर का सफलताप...