‘मिर्जापुर: द मूवी’ के लिए कालीन भैया की शहर वापसी, फिल्म के प्रमोशन में नजर आएंगे पंकज त्रिपाठी

Posted On:- 2026-08-20




मुंबई (वीएनएस)। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को लेकर फैंस के बीच एक्साइटमेंट लगातार बढ़ती जा रही है। 11 अगस्त को रिलीज हुए फिल्म के मच अवेटेड ट्रेलर को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। ट्रेलर में बड़े भौकाल, गद्दी की जंग और ‘मिर्जापुर’ की दमदार दुनिया की झलक देखने के बाद अब फिल्म को लेकर बज और भी बढ़ गया है।

ट्रेलर को मिले इस शानदार रिस्पॉन्स के बीच फिल्म की स्टारकास्ट 22 अगस्त को लखनऊ पहुंची। अली फजल, दिव्येंदु शर्मा और जितेंद्र कुमार ने शहर में फिल्म का प्रमोशन किया और मीडिया से बातचीत की। 

‘मिर्जापुर’ की कहानी और इसकी दुनिया का उत्तर प्रदेश से खास कनेक्शन रहा है। ऐसे में लखनऊ में फिल्म का प्रमोशन करना टीम के लिए भी खास रहा। जिसके बाद अब ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के स्टार्स पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु शर्मा और जितेंद्र कुमार 22 अगस्त 2026 को पटना का दौरा करेंगे। ट्रेलर और पहले गाने ‘दो नंबरी’ को मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद अब फिल्म की रिलीज को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट अपने चरम पर है।

फिल्म की स्टारकास्ट में अली फज़ल, पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु शर्मा, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुगल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौर, श्वेता त्रिपाठी और सोनल एस. चौहान भी शामिल हैं।

‘मिर्जापुर: द मूवी’ का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है और इसकी कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है। फिल्म को अमेज़न MGM स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट प्रस्तुत कर रहे हैं। रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने इसे एक्सेल एंटरटेन



Related News
thumb

चार किरदार, एक अनोखी 'वाइब' और ढेर सारे सवाल; कल आएगा टीजर

अमेजन एमजीएम स्टूडियोज ने आज अपनी आने वाली थिएटर फिल्म 'वाइब' का टीजर पोस्टर जारी किया है।


thumb

इस दशहरे 'नई नवेली' के साथ होगा धमाका, यामी गौतम की फिल्म का ऐलान

अमेज़न एमजीएम स्टूडियोज़ और कलर येल्लो ने यामी गौतम धर अभिनीत भारत की अपनी फैंटेसी फैमिली एंटरटेनमेंट फिल्म नई नवेली की घोषणा की है। यह फ़िल्म त्य...


thumb

ए.आर. रहमान, सोनू निगम और हीर के साथ एक्सपीरियंस करें 'तबस्सुम'

14 अगस्त को अपने वर्ल्डवाइड रिलीज के बाद से ही, आमिर खान प्रोडक्शंस की 'बंटवारा 1947' पूरे देश में लोगों का दिल जीत रही है। नेशनल अवॉर्ड-विनिंग फिल...


thumb

तीन दोस्त और कई लाशें, क्राइम से जुड़ा अनोखा कारोबार दिखाएगी ‘क्लीन...

अगर किसी लाश को ठिकाने लगाना ही एक नया बिजनेस शुरू करने का मौका बन जाए तो क्या होगा? प्राइम वीडियो, जो एक्सक्लूसिव ओरिजिनल्स के लिए भारत की सबसे बड...


thumb

27 की उम्र में एक्ट्रेस अनन्या राज का निधन, नींद में थमी सांसें...

फिल्मी जगत से दुखद खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या राज का 27 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।