सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली नीट प्रोटेस्ट पर बनाई 5 सदस्यीय समिति, पुलिस कार्रवाई की होगी जांच

Posted On:- 2026-08-20




नई दिल्ली(वीएनएस)।उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली में नीट प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई और हिंसा के आरोपों की जांच के लिए पूर्व न्यायाधीश आर. सुभाष रेड्डी की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय समिति गठित की है। प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत की पीठ ने समिति को महिला प्रदर्शनकारियों के साथ कथित उत्पीड़न और हिंसा के मामलों को प्राथमिकता से देखने का निर्देश दिया है। यह समिति समय-समय पर अपनी अंतरिम रिपोर्ट शीर्ष अदालत को प्रस्तुत करेगी।
उच्चतम न्यायालय ने शीर्ष अदालत के पूर्व न्यायाधीश आर. सुभाष रेड्डी की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को पांच सदस्यीय एक उच्चाधिकार प्राप्त समिति का गठन किया, जो हाल में राष्ट्रीय राजधानी में छात्र प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की कथित ज्यादतियों और पुलिसकर्मियों के खिलाफ हुई हिंसा के आरोपों की जांच करेगी। प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने कहा कि इस समिति में पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश रवि शंकर झा, दिल्ली उच्च न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति शालिंदर कौर, सीबीआई के पूर्व निदेशक ऋषि कुमार शुक्ला और मेघालय के पूर्व डीजीपी एल. आर. बिश्नोई भी शामिल हैं। पीठ ने कहा, ‘‘इस एचपीईसी (उच्चाधिकार प्राप्त जांच समिति) का गठन कई तरह के पहलुओं को ध्यान में रखते हुए किया गया है जिनमें समिति के हर सदस्य की अपनी विशेषज्ञता और अनुभव के साथ-साथ समिति की विविधता और अन्य कारक भी शामिल हैं।
न्यायालय ने कहा, “हमें पूरा भरोसा है कि एचपीईसी की सिफारिशें इस अदालत के लिए बहुत मददगार साबित होंगी और समिति उन सभी मुद्दों का व्यापक आकलन करेगी, जिन पर गंभीरता से विचार किये जाने की जरूरत है।” शीर्ष अदालत ने स्पष्ट किया कि एचपीईसी द्वारा की जाने वाली जांच केवल एक बार की जाने वाली कवायद नहीं होगी। उसने समिति से कहा कि वह मामले से जुड़े मुद्दों का लगातार और समय-समय पर आकलन करती रहे तथा अपनी अंतरिम रिपोर्ट भी समय-समय पर प्रस्तुत करे। उच्चतम न्यायालय ने सिफारिश की कि एचपीईसी को कुछ मुद्दों पर प्राथमिकता के आधार पर ध्यान देना चाहिए और इनमें सबसे प्रमुख मुद्दा महिला प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कथित हिंसा, उत्पीड़न और छेड़छाड़ की घटनाओं से संबंधित है।
कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के आह्वान पर 20 जुलाई को दिल्ली में ‘चलो संसद’ मार्च निकाला गया था और इस दौरान प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़पें हुई थीं। सुरक्षाकर्मियों ने संसद की ओर बढ़ने की कोशिश कर रही भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठियों और आंसू गैस के गोलों का इस्तेमाल किया था। प्रदर्शनकारी नीट प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे।



Related News
thumb

वंदे मातरम' के सिर्फ दो पद गाने के फैसले पर कांग्रेस अडिग, BJP का व...

राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' को लेकर छिड़ा राजनीतिक विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। कांग्रेस ने स्पष्ट कर दिया है कि वह भविष्य में अपने सभी पार्टी ...


thumb

राजीव गांधी जयंती:सोनिया गांधी, खरगे और गांधी ने वीर भूमि पर दी श्र...

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने दि...


thumb

शुद्धिकरण' विवाद पर कांग्रेस नेताओं की 'चुप्पी' से मल्लिकार्जुन खड़...

सूत्रों के अनुसार, खड़गे ने पार्टी नेताओं के रवैये पर गहरी निराशा जताई और कहा कि हाल ही में सामने आए 'शुद्धिकरण' विवाद पर कई वरिष्ठ नेताओं ने खुलकर...


thumb

वंदे मातरम् के दो अंतरे गाने का कांंग्रेस का फैसला तुष्टीकरण और दे...

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 20 अगस्त को चेन्नई में सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि कांग्रेस कार्य समिति द्वारा वंदे मातरम् के केवल दो अंतरे गाने...


thumb

वंदे मातरम' पर कांग्रेस के रुख को देवेंद्र फडणवीस ने बताया 'मानसिक ...

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बृहस्पतिवार को राष्ट्र गीत ‘वंदे मातरम्’ के केवल दो अंतरे गाने के फैसले को लेकर कांग्रेस की कड़ी आलोचन...