सक्ती, (वीएनएस)। जिला रोजगार कार्यालय सक्ती द्वारा जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 25 अगस्त 2026, मंगलवार को शासकीय आई.टी.आई. सक्ती में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की तीन नियोजक कंपनियां युवाओं को विभिन्न पदों पर रोजगार के अवसर प्रदान करेंगी। रोजगार मेले में पुष्कल एग्रो टेक प्रा.लि. रायपुर द्वारा सेल्स ऑफिसर के 30 तथा सेल्स रिप्रेजेंटेटिव के 30 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए कार्यक्षेत्र डभरा, सक्ती एवं धरमजयगढ़ तथा वेतनमान 12,000 से 20,000 रुपये एवं अन्य भत्ते निर्धारित हैं। शैक्षणिक योग्यता बी.एससी. एवं 12वीं उत्तीर्ण रखी गई है। इसी प्रकार श्रीराम फाइनेंस प्रा.लि. जांजगीर द्वारा ट्रैक्टर फाइनेंसर, पर्सनल लोन ऑफिसर, कलेक्शन ऑफिसर एवं इंश्योरेंस ऑफिसर के 10-10 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों का कार्यक्षेत्र बरमकेला, जैजैपुर, सारंगढ़, चंद्रपुर, डभरा एवं सक्ती रहेगा तथा वेतनमान 10,000 से 12,000 रुपये एवं अन्य भत्ते निर्धारित हैं। इन सभी पदों के लिए 12वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। भारतीय जीवन बीमा निगम, नैला द्वारा ग्रामीण बीमा सलाहकार एवं बीमा सखी के 10-10 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों का कार्यक्षेत्र सक्ती एवं जांजगीर रहेगा तथा 7,000 रुपये स्टाइपेंड निर्धारित है। इन पदों के लिए भी 12वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थी पात्र होंगे। रोजगार मेले का आयोजन प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक किया जाएगा। रोजगार मेले में शामिल होने के इच्छुक युवा अपने समस्त शैक्षणिक योग्यता प्रमाण-पत्रों तथा जिला रोजगार कार्यालय के रोजगार पंजीयन कार्ड के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर रोजगार मेले में भाग ले सकते हैं। रोजगार मेले से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय जांजगीर-चांपा, सक्ती से संपर्क किया जा सकता है।
डेका ने कहा कि इभानन साहू की उपलब्धि अदम्य इच्छाशक्ति और कठोर परिश्रम का प्रेरणादायी उदाहरण है। उनकी सफलता न केवल छत्तीसगढ़ पूरे देश के लिए...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर को पूर्वान्ह 11.30 बजे से मंत्रिपरिषद की बैठक मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित होगी।
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के जशपुर स्थित कार्यपालन अभियंता प्रफुल्ल चौरे ने बताया कि ग्राम मदनपुर, पत्थलगांव की आवासीय योज...
कार्यक्रम के दौरान सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के व्यक्तित्व, नेतृत्व और सेवा यात्रा पर आधारित कार्टून कॉफी टेबल बुक ...
मुख्यमंत्री साय ने विश्वास व्यक्त किया कि भारत और जिम्बाब्वे के बीच होने वाला यह अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मुकाबला छत्तीसगढ़ में महिला क्रिकेट की...
मुख्यमंत्री ने कहा कि शिवरीनारायण की धार्मिक परंपरा छत्तीसगढ़ की विशिष्ट पहचान का हिस्सा है। महानदी, शिवनाथ और जोंक नदी के पावन संगम के समीप स्थित ...