अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सिर्फ हेल्दी खाना खाना ही काफी नहीं है, बल्कि डिनर के बाद की आदतें भी आपकी सेहत पर बड़ा असर डालती हैं। यू ट्यूब चैनल 'माई एक्सपर्ट डॉक्टर' की फाउंडर, एमबीबीएस, एमडी (जनरल मेडिसिन) डॉ. शालिनी सिंह सालुंखे के मुताबिक, रात का खाना खाने के बाद की कुछ गलतियां पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ मोटापा, एसिडिटी, डायबिटीज और हृदय रोग जैसी समस्याओं का खतरा भी बढ़ा सकती हैं। आइए जानते हैं डिनर के बाद किन आदतों से बचना चाहिए?
डिनर के बाद की ये आदतें पड़ सकती हैं भारी
डिनर के बाद तुरंत मीठा खाना: खाने के तुरंत बाद मिठाई या मीठी चीजें खाने से ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है और अतिरिक्त कैलोरी शरीर में फैट के रूप में जमा हो सकती है। अगर मीठा खाने का मन हो तो थोड़ी देर बाद और सीमित मात्रा में ही खाएं।
डिनर के बाद बहुत ज्यादा वर्कआउट करना: भारी भोजन के तुरंत बाद हाई-इंटेंसिटी एक्सरसाइज करने से पाचन प्रभावित हो सकता है और पेट में दर्द, ऐंठन या एसिडिटी की समस्या हो सकती है। डिनर के बाद हल्की वॉक करना बेहतर विकल्प माना जाता है।
डिनर के बाद देर तक स्क्रीन देखना: मोबाइल, लैपटॉप या टीवी की स्क्रीन से निकलने वाली ब्लू लाइट मेलाटोनिन हार्मोन को प्रभावित कर सकती है, जिससे नींद की गुणवत्ता खराब हो सकती है। सोने से कम से कम 30-60 मिनट पहले स्क्रीन से दूरी बनाना बेहतर होता है।
खाने के बाद तुरंत लेट जाना: डिनर के तुरंत बाद बिस्तर पर लेटने से एसिड रिफ्लक्स, सीने में जलन और अपच की समस्या हो सकती है। खाना खाने के बाद कम से कम 2-3 घंटे का अंतर रखकर सोने की सलाह दी जाती है।
स्थानीय शहर की गाइड एक्सप्लोर करना
बहुत देर से डिनर करना: रोजाना देर रात खाना खाने से शरीर की बायोलॉजिकल क्लॉक प्रभावित हो सकती है। इससे पाचन धीमा पड़ता है, वजन बढ़ने का खतरा बढ़ सकता है और नींद भी प्रभावित हो सकती है।
सुबह सुबह पेट की जलन और गैस आज के समय में एक बेहद आम समस्या बन चके हैं। खराब खानपान, देर तक बैठना और तनाव इसके मुख्य कारण हैं। इस तकलीफ से राहत पान...
डायबिटीज के मरीजों के लिए यह मिश्रण बेहद फायदेमंद माना जाता है। दालचीनी शरीर में इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाती है, जबकि मेथी के बीज में मौजूद घुलनश...
डॉक्टर के मुताबिक तीन दिन से बुखार रहना सामान्य वायरल संक्रमण का संकेत हो सकता है, लेकिन इसे हल्के में लेना सही नहीं है। खासकर यदि बुखार के साथ तेज...
भारतीय घरों में दूध सिर्फ ड्रिंक तक सीमित नहीं है प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर यह ड्रिंक हमारे कल्चर का हिस्सा भी है। लेकिन क्या आप जानते हैं दूध ह...
लहसुन को आयुर्वेद में एक शक्तिशाली औषधि माना गया है, और जब इसे पानी के साथ मिलाकर सुबह खाली पेट लिया जाता है, तो यह शरीर के लिए किसी "अमृत" से कम न...