नई दिल्ली(वीेएऩएस)।राहुल गांधी के धरने के बाद दिल्ली पुलिस ने 20 जुलाई को छात्र प्रदर्शन में पैलेट गन के कथित इस्तेमाल से घायल साहिल लोचब की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की। राहुल गांधी ने इस घटना को पुलिस बर्बरता करार देते हुए न्यायिक जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है, जबकि कांग्रेस नेता अब भी धरने पर हैं।
दिल्ली पुलिस ने साहिल लोचब की शिकायत पर पेलेट गन से फायरिंग की कथित घटना के सिलसिले में अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। इस मामले में अभी तक किसी को आरोपी नहीं बनाया गया है। शिकायत पर कार्रवाई के दौरान कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला और प्रियंका गांधी DCP ऑफिस में मौजूद थे। मामले की आगे की जांच चल रही है। जबकि राहुल गांधी ने राजधानी में पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन के बाहर धरना जारी रखा। प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस नेता, पीड़ित के साथ पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन पर धरने पर बैठे हैं।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने 20 जुलाई को छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर पैलेट गन के छर्रों से घायल हुए 19 वर्षीय साहिल लोचब के मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग को लेकर शुक्रवार को संसद मार्ग स्थित पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) कार्यालय के बाहर धरना दिया। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी साहिल लोचब, उनके परिवार और वकीलों के साथ संसद मार्ग थाने पहुंचे और मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी ने पुलिस से जांच अधिकारी (आईओ) का नंबर उपलब्ध कराने की मांग भी की।
राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि आज साहिल लोचब के साथ, उनके साथ हुई पुलिस बर्बरता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने संसद मार्ग के डीसीपी कार्यालय पहुंचा।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे साहिल पर पुलिस ने पैलेट गन का इस्तेमाल किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी एक आंख की रोशनी खतरे में है। राहुल गांधी ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन के खिलाफ ऐसी कार्रवाई ‘‘गंभीर अपराध’’ है। उन्होंने आरोप लगाया कि साहिल न्याय के लिए प्राथमिकी दर्ज कराना चाहते हैं, लेकिन उन्हें ऐसा करने नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मामले में प्राथमिकी दर्ज होगी, न्यायिक जांच होगी और ‘‘ऊपर से नीचे तक जो भी इस बर्बरता के दोषी हैं, उन सभी पर कार्रवाई होगी।
जंतर मंतर पर 'आरक्षण हटाओ आंदोलन' में मोदी सरकार के कोर वोटर सक्रिय हैं, जो UGC नीतियों पर सवाल उठाते हुए अपनी मांगों के लिए बीजेपी से ही उम्मीद रख...
तीन दिन तक चली समीक्षा बैठक के आखिरी दिन पत्रकारों से बात करते हुए, मिश्र ने उन आरोपों पर भी बात की जिनमें राय ने उन पर मनमाने फैसले लेने का आरोप ल...
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर आज़ादी के बाद 'वंदे मातरम' को पूरे दिल से न अपनाने का आरोप लगाया, इसे सांस्कृतिक राष्ट्रवाद से जोड़ा।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर अखिलेश यादव को निशाने पर लेते हुए समाजवादी पार्टी के 'PDA' फ़ॉर्मूले पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि...
यहां रामपुरा कंवरपुरा गांव में अपनी 'स्कूल ठीक करो' मुहिम के तहत पहुंची कॉकरोच जनता पार्टी की टीम को ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर...