नीति आयोग द्वारा पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माकड़ी में छात्र-छात्राओं को डायरी वितरित

Posted On:- 2026-08-21




कोण्डागांव (वीएनएस)। आकांक्षी ब्लॉक माकड़ी अंतर्गत पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माकड़ी में नीति आयोग की विशेष पहल के तहत छात्र प्रोत्साहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के 30 मेधावी एवं अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को नीति आयोग द्वारा प्रदान की गई शैक्षणिक डायरियों का वितरण किया गया।

वितरित की गई डायरियों का उद्देश्य विद्यार्थियों में दैनिक अध्ययन की योजना बनाने, समय प्रबंधन सीखने तथा अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को व्यवस्थित रूप से दर्ज करने की आदत विकसित करना है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के तहत शिक्षा क्षेत्र में हो रहे सकारात्मक बदलावों की जानकारी दी गई और उन्हें निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया गया।

 डायरी प्राप्त कर विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी और उन्होंने अपनी नियमित दिनचर्या व अध्ययन योजनाओं को इसके माध्यम से सुव्यवस्थित करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में नीति आयोग के फेलो संतोष कुमार सितारे, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं स्थानीय प्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिन्होंने नीति आयोग के इस नवाचार की सराहना करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।




Related News
thumb

’ग्रामीण आजीविका को मिलेगा नया संबल, कोरिया में 174 किसानों को मिले...

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और किसानों तथा महिला स्व-सहायता समूहों की आय बढ़ाने की दिशा में कोरिया जिला प्रशासन द्वारा निरंतर प्रयास किए जा र...


thumb

’विशेष लेख-’ : ’सौर सुजला योजना-किसानों के खेतों तक पहुंची सूरज की ...

छत्तीसगढ़ में किसानों की समृद्धि और कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने की दिशा में सौर सुजला योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव सा...


thumb

’कलेक्टर के निर्देश पर जनसंवाद-2.0 के तहत ग्रामीणों ने तय की विकास ...

कोरिया जिले में ग्राम सभाएं अब केवल योजनाओं और प्रस्तावों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ग्रामीणों की सहभागिता से गांव के विकास की दिशा तय करने का सशक्त ...


thumb

जिले के नवनियुक्त कलेक्टर रणबीर शर्मा ने किया पदभार ग्रहण

गरियाबंद जिले के नवनियुक्त कलेक्टर रणबीर शर्मा ने आज पूर्वान्ह जिला कार्यालय में निवर्तमान कलेक्टर बीएस उइके से कार्यभार लेकर अपना पदभार ग्रहण किया...


thumb

दिव्यांगजनों का सर्वे कर जरूरत के अनुरूप कृत्रिम अंग उपलब्ध कराएं :...

कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समाज कल्याण और महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों की संभाग स्तरीय समीक...


thumb

जिले में बैंकिंग योजनाओं के लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित...

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय परामर्श दात्री (डीएलसीसी) की तिमाही समीक्षा बैठक संपन्न हुई।