अम्बिकापुर (वीएनएस)। शासन के निर्देशानुसार प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जिले में 25 अगस्त से 08 सितम्बर 2026 तक नेत्रदान पखवाड़ा मनाया जाएगा। पखवाड़े के दौरान आम नागरिकों को नेत्रदान के महत्व के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न जन-जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि नेत्रदान के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 25 अगस्त 2026 को सुबह 10 बजे जन-जागरूकता रैली निकाली जाएगी। रैली राजमाता देवेन्द्र कुमारी सिंह देव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय के परिसर से प्रारंभ होकर जय स्तंभ चौक, महामाया चैक होते हुए घड़ी चौक पहुंचेगी। इसके बाद रैली संगम चौक, ब्रह्म रोड होते हुए वापस अपने निर्धारित गंतव्य पर पहुंचेगी।
रैली में नर्सिंग छात्र-छात्राएं शामिल होकर आम नागरिकों को नेत्रदान के महत्व, इसकी आवश्यकता तथा मृत्यु के बाद नेत्रदान के माध्यम से किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन में रोशनी लाने के संबंध में जागरूक करेंगे।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिलेवासियों से नेत्रदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा पखवाड़े के दौरान आयोजित होने वाली गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की है।
अबूझमाड़ के दुर्गम और घने जंगलों में तैनात 29वीं वाहिनी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवान सुरक्षा प्रहरी के साथ-साथ जरूरतमंद ग्रामीणों के लि...
छत्तीसगढ़ आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड (छत्तीसगढ़ शासन, वन विभाग) की ओर से नारायणपुर वनमंडल द्वारा जिला स्तरीय वैद्य सम्मेल...
छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं समूह के माध्यम से विभिन्न आजीविका गतिविधियों को अपनाकर आर्थिक रूप से सशक्त हो...
ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और किसानों तथा महिला स्व-सहायता समूहों की आय बढ़ाने की दिशा में कोरिया जिला प्रशासन द्वारा निरंतर प्रयास किए जा र...
छत्तीसगढ़ में किसानों की समृद्धि और कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने की दिशा में सौर सुजला योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव सा...