जल जीवन मिशन के कार्यों की की कलेक्टर ने किया समीक्षा, शत-प्रतिशत भौतिक सत्यापन के दिए निर्देश

Posted On:- 2026-08-22




जल जीवन मिशन के कार्यों की की कलेक्टर ने किया समीक्षा, शत-प्रतिशत भौतिक सत्यापन के दिए निर्देश

उत्तर बस्तर कांकेर, (वीएनएस)।कलेक्टर  कुंदन कुमार की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले में संचालित नल-जल योजनाओं की अद्यतन प्रगति, पूर्ण हो चुकी योजनाओं के भौतिक सत्यापन, गुणवत्ता तथा भुगतान की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई। कलेक्टर ने निर्देशित करते हुए कहा कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत पूर्ण घोषित सभी योजनाओं का शत-प्रतिशत भौतिक सत्यापन किया जाए। संबंधित अधिकारी मैदानी स्तर पर यह सुनिश्चित करें कि जिन गांवों में योजना पूर्ण बताई गई है, वहॉ वास्तव में ग्रामीणों को नियमित रूप से पेयजल उपलब्ध हो रहा हो। उन्होंने पूर्ण हो चुके नल-जल योजनाओं को नियमानुसार ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित करने तथा सभी ग्रामों में पंप ऑपरेटर की नियुक्ति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। साथ ही ग्रामों में पेयजल योजनाओं के सुचारू संचालन एवं रखरखाव के लिए पानी समितियों को सक्रिय करने पर जोर दिया। कलेक्टर   कुंदन  कुमार ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माण एजेंसियों एवं ठेकेदारों के लंबित भुगतानों का निपटारा कार्य की गुणवत्ता एवं भौतिक सत्यापन के आधार पर ही किया जाए। निर्माणाधीन योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के साथ ही पेयजल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जल परीक्षण भी अनिवार्य रूप से कराया जाए। कार्यों में पारदर्शिता और प्रभावी निगरानी के लिए योजना के प्रत्येक चरण तथा पूर्ण कार्यों की फोटोग्राफ डिजिटल माध्यम से अपलोड करने के निर्देश भी दिए गए। जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को पूर्ण योजनाओं को ग्राम पंचायतों द्वारा टेकओवर कराने की प्रक्रिया में आवश्यक समन्वय स्थापित करने तथा मैदानी स्तर पर ग्रामीणों से पेयजल आपूर्ति का फीडबैक लेने के निर्देश दिए गए। 

कलेक्टर  कुंदन कुमार ने कहा कि हर घर तक शुद्ध एवं निर्बाध पेयजल पहुंचाना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, क्रेडा तथा ग्राम पंचायत के सरपंच एवं सचिव आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था सुचारू एवं स्थायी रूप से संचालित हो सके। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  हरेश मण्डावी, सभी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता   कुंदन  राना, पीएचई के सभी सहायक अभियंता, उप अभियंता एवं जिला समन्वयक सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।



Related News
thumb

जनजातीय कारीगरों के हुनर को मिलेगा बाजार, ट्राइफेड से जुड़कर राष्ट्...

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने कहा कि जिला प्रशासन की यह पहल जनजातीय कलाकारों को अपनी कला और हुनर प्रदर्शित करने के लि...


thumb

कुरूद में महाविद्यालयों की शैक्षणिक एवं अधोसंरचना व्यवस्था की समीक्षा

कुरूद अनुविभाग में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने तथा विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के अधिकाधिक अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज अनुविभाग...


thumb

बालक बालिकाओं को बाल विवाह, बाल श्रम, बाल शोषण, पाक्सो एक्ट की दी ज...

कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देशानुसार एवं महिला एवं बाल विकास अधिकारी उत्तम प्रसाद के मार्गदर्शन में जिले में बाल संरक्षण एवं बाल अधिकारों तथा ...


thumb

कांकेर बस्तर का प्रवेश द्वार, बस्तर की संस्कृति यहां से होती है शुर...

नव पदस्थ कलेक्टर कुंदन कुमार ने शुक्रवार को आयोजित प्रेसवार्ता में मीडिया प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि कांकेर बस्तर संभाग का प्रवेश द्व...


thumb

राखी के धागे में विश्वास अपार, बहनों के साथ मुख्यमंत्री विष्णु भैया...

रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और आत्मीयता का पर्व है। इस पावन अवसर से पहले महतारी वंदन योजना की राशि मिलने से धमतरी जिले की महिलाओं के चेहरों...