दवाइयों और पोषण की चिंता हुई कम, प्रेमलता ने कहा- “मोर विष्णु भैया” ला धन्यवाद

Posted On:- 2026-08-23




उत्तर बस्तर कांकेर (वीएनएस)। जिले के अघन नगर निवासी श्रीमती प्रेमलता शर्मा के लिए महतारी वंदन योजना की राशि केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि उनके जीवन में बुढ़ापे का सहारा बनकर सामने आई है। उन्हें अब तक योजना की 29 किश्तें प्राप्त हो चुकी हैं, जिसका उपयोग वे अपने पोषण और दवाइयों की जरूरतों को पूरा करने में करती हैं। श्रीमती प्रेमलता शर्मा ने बताया कि उनके परिवार में चार सदस्य हैं। उनके बड़े बेटे ज्योतिष का कार्य करते हैं, जबकि छोटे बेटे मैकेनिक का काम करते हैं। उनके पति घर पर रहते हैं। ऐसे में महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता उनके लिए काफी उपयोगी साबित हो रही है।

उन्होंने कहा कि योजना से मिलने वाली राशि से वे अपनी जरूरी दवाइयां और पोषण संबंधी जरूरतें पूरी कर पाती हैं। यह राशि उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होने के साथ-साथ अपने दैनिक जीवन की आवश्यकताओं को पूरा करने में संबल देती है। महतारी वंदन योजना शुरू करने के लिए छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए श्रीमती प्रेमलता शर्मा ने मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय को स्नेहपूर्वक “मोर विष्णु भैया” ला बहुत-बहुत धन्यवाद। उन्होंने कहा कि सरकार की इस योजना से उन्हें आर्थिक मजबूती मिली है और बुढ़ापे में अपने छोटे-छोटे खर्चों के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ता। प्रेमलता शर्मा जैसी अन्य माताओं के लिए महतारी वंदन योजना आर्थिक सहायता से बढ़कर सम्मान, आत्मनिर्भरता और भरोसे का संबल बन रही है।



Related News
thumb

नगरीय निकायों को एल्डरमैन निधि के 9.44 करोड़ जारी

राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने नगरीय निकायों हेतु कुल 9 करोड़ 44 लाख 25 हजार रुपए की एल्डरमैन निधि जारी की है। चालू वित्तीय वर्ष 20...


thumb

जिला प्रशासन की पहल से कारीगरों को मिलेगा बड़ा मंच: अरुण सार्वा

जिले के जनजातीय कारीगरों, कलाकारों और उद्यमियों के पारंपरिक हुनर को स्थानीय बाजार से निकालकर राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के बाजारों से जोड़ने की दिशा ...


thumb

फरसवानी गांव में टीबी मुक्त भारत के स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुष्पेंद्र कुमार वैष्णव के मार्गदर्शन में जिले को टीबी मुक्त...



thumb

नेशनल लोक अदालत 12 सितम्बर

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्...