विशेष लेख : सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से धमतरी के 72 हजार 582 हितग्राही लाभान्वित

Posted On:- 2026-08-24




पेंशन के साथ दिव्यांगजनों, विद्यार्थियों और तृतीय लिंग समुदाय को भी मिल रहा योजनाओं का लाभ

धमतरी (वीएनएस)। समाज कल्याण विभाग द्वारा  धमतरी जिले के जरूरतमंद, निराश्रित, वरिष्ठ नागरिक, विधवा, दिव्यांगजन सहित विभिन्न वंचित एवं कमजोर वर्गों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से अनेक योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से जिले के 72 हजार 582 हितग्राही नियमित पेंशन एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। योजनाओं के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को आर्थिक संबल प्रदान करने के साथ ही उन्हें सम्मानजनक और आत्मनिर्भर जीवन जीने के लिए सहयोग दिया जा रहा है।

समाज कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत जिले में 8 हजार 870 हितग्राही, सुखद सहारा योजना में 7 हजार 147 तथा मुख्यमंत्री पेंशन योजना में 35 हजार 388 हितग्राही लाभान्वित हो रहे हैं। इसी प्रकार इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत 13 हजार 470, राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना में 6 हजार 605 तथा राष्ट्रीय दिव्यांग पेंशन योजना के अंतर्गत 1 हजार 159 हितग्राहियों को पेंशन का लाभ मिल रहा है। इन पेंशन योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को नियमित आर्थिक सहायता प्राप्त होने से दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति में सहारा मिल रहा है।

दिव्यांगजनों को उपकरण और शिक्षा से लेकर रोजगार तक सहायता : 

जिले में दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप सहायता उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित हैं। सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग उपलब्ध कराने की दिशा में वर्ष 2026-27 में अब तक 154 उपकरण वितरित किए जा चुके हैं। वहीं, कृत्रिम अंग उपकरण प्रदाय योजना के तहत 146 दिव्यांगजनों को आवश्यक उपकरण प्रदान किए गए हैं।

दिव्यांग विद्यार्थियों को शिक्षा जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दिव्यांगजन छात्रवृत्ति योजना के माध्यम से 622 विद्यार्थी लाभान्वित हुए हैं। दिव्यांगजनों के विवाह को प्रोत्साहित करने के लिए संचालित दिव्यांगजन विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत 5 हितग्राहियों को कुल 2.50 लाख रुपये की सहायता प्रदान की गई है। इसके अलावा दिव्यांगजन सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना के तहत 1 तथा उच्च शिक्षा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत 6 हितग्राहियों को लाभ मिला है। इस प्रकार विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को शिक्षा, कौशल, रोजगार और सामाजिक सहभागिता के अवसरों से जोड़ने पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है।

जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक संबल : 

अचानक परिवार के कमाऊ सदस्य की मृत्यु से उत्पन्न आर्थिक संकट की स्थिति में परिवार को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के लिए राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना संचालित है। इसके तहत जिले में 103 हितग्राहियों को 20 हजार रुपये प्रति हितग्राही के मान से कुल 20.60 लाख रुपये की सहायता प्रदान की गई है। यह सहायता जरूरतमंद परिवारों को कठिन परिस्थितियों में आर्थिक संबल उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

यूडीआईडी कार्ड से दिव्यांगजनों को मिल रही पहचान : 

दिव्यांगजनों को विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ सुगमता से उपलब्ध कराने के लिए यूडीआईडी परियोजना के तहत जिले में अब तक 10 हजार 232 दिव्यांगजनों को दिव्यांगजन कार्ड जारी किए जा चुके हैं। यूडीआईडी कार्ड दिव्यांगजनों की पहचान को प्रमाणित करने के साथ विभिन्न सरकारी सुविधाओं और योजनाओं तक उनकी पहुंच को आसान बनाने में उपयोगी है।

तृतीय लिंग समुदाय को भी योजनाओं से जोड़ने की पहल :

समाज के प्रत्येक वर्ग को समान अवसर और सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराने की दिशा में विभाग द्वारा तृतीय लिंग समुदाय को भी शासकीय योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। जिले में अब तक 43 व्यक्तियों को तृतीय लिंग पहचान पत्र प्रदान किए गए हैं। इससे उन्हें अपनी पहचान से संबंधित आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने और विभिन्न शासकीय सेवाओं एवं योजनाओं तक पहुंच बनाने में सहायता मिल रही है।

समाज कल्याण विभाग का उद्देश्य केवल आर्थिक सहायता प्रदान करना ही नहीं, बल्कि समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों को सामाजिक सुरक्षा, सम्मान, अधिकार और अवसर उपलब्ध कराना है। पेंशन, छात्रवृत्ति, सहायता राशि, सहायक उपकरण, पहचान पत्र तथा प्रोत्साहन योजनाओं के माध्यम से जिले में समावेशी एवं संवेदनशील सामाजिक व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है।




Related News
thumb

पढ़ें पत्रकार चंद्र शेखऱ शर्मा की बात बेबाक

राजनैतिक रूप से पुष्ट और विपक्ष ने सदा निशाने पर रहने वाले जिला कबीरधाम की 21 वीं कलेक्टर के रूप में श्रीमती तुलिका प्रजापति ने जिले की कमान सम्हाल...



thumb

विशेष लेख : स्वामित्व योजना के तहत अधिकार अभिलेख निर्माण में धमतरी ...

ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी भूमि पर निवासरत परिवारों को उनकी भूमि पर स्वामित्व का वैधानिक अधिकार प्रदान करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की महत्वाक...


thumb

समस्त पाठकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

आजादी का पर्व हमें हमारे वीर शहीदों के त्याग, बलिदान और संघर्ष की याद दिलाता है।


thumb

15 अगस्त पर विशेष आलेख : ’सुदृढ़ कृषि व्यवस्था और पारदर्शी सुशासन स...

देश 80वें स्वतंत्रता दिवस का उत्सव मना रहा है। यह अवसर केवल स्वतंत्रता के गौरव का नहीं, बल्कि विकास की उस सतत् यात्रा का भी है, जिसने भारत के कृषि ...