जिले में 01 जून से अब तक 6951.1 मिमी वर्षा दर्ज, औसत का 87.6 प्रतिशत

Posted On:- 2026-08-25




जशपुरनगर (वीएनएस)। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में 01 जून से 25 अगस्त 2026 तक 6951.1 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। जबकि पिछले 10 वर्षों की इस अवधि की औसत वर्षा 7939.2 मिमी है। इस प्रकार जिले में अब तक सामान्य वर्षा का 87.6 प्रतिशत वर्षा हो चुकी है।

बीते 24 घंटों में 25 अगस्त को जिले में कुल 191.5 मिमी वर्षा हुई। आज सबसे अधिक वर्षा बागबहार में 50.0 मिमी, बगीचा में 27.8 मिमी, पत्थलगांव में 26.0 मिमी और मनोरा में 23.2 मिमी दर्ज की गई। वहीं कुनकुरी में 19.1 मिमी, फरसाबहार में 15.7 मिमी, कांसाबेल में 15.1 मिमी, सन्ना में 9.6 मिमी, जशपुर में 3.8 मिमी और दुलदुला में 1.2 मिमी वर्षा हुई।

1 जून से अब तक सर्वाधिक वर्षा मनोरा में 1058.6 मिमी हुई है जो सामान्य 761.6 मिमी का 139.0 प्रतिशत है। इसके बाद कुनकुरी में 944.0 मिमी, सन्ना में 830.2 मिमी, कांसाबेल में 738.7 मिमी, बगीचा में 660.2 मिमी, पत्थलगांव में 654.1 मिमी, जशपुर में 627.5 मिमी, दुलदुला में 591.3 मिमी, बागबहार में 471.6 मिमी और सबसे कम फरसाबहार में 374.9 मिमी वर्षा दर्ज हुई है।




Related News
thumb

कलेक्टर रोहित व्यास ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं

कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं।


thumb

कलेक्टर ने सिकल सेल के दो साल के कार्यों की समीक्षा, मरीजों को बेहत...

जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर के सहयोग से संगवारी संस्था के द्वारा आज 25 अगस्त 2026 को कलेक्टर सभाकक्ष में सिकल सेल संगवार...


thumb

सीईओ अभिषेक ने नोडल अधिकारियों को आश्रम छात्रावास का निरीक्षण करने ...

जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सोमवार को साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


thumb

कोकियाखार शासकीय उचित मूल्य दुकान की शिकायत पर खाद्य विभाग ने की जांच

जिले के पत्थलगांव विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कोकियाखार स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान में एक माह का चावल रोकने तथा निर्धारित दर से अधिक कीमत पर ...


thumb

महतारी वंदन से हर माह महिलाओं को मिल रहा सम्मान और आर्थिक संबल

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की ज...