मुख्यमंत्री ने महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों से संवाद कर उनके जीवन में आ रहे बदलाव की सराहना की

Posted On:- 2026-08-26




राज्य के मुखिया से आत्मीय बातचीत कर अभिभूत हुई हितग्राही महिलाएं

बालोद (वीएनएस)। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने आज विकासखण्ड मुख्यालय डौण्डीलोहारा के लाल रघुवीर सिंह स्टेडियम में आयोजित महतारी वंदन सम्मान समारोह के अवसर पर बालोद जिले के महतारी वंदन योजना से लाभान्वित 05 हितग्राहियों से बातचीत कर इस योजना के फलस्वरूप उन्हें मिल रहे लाभ के संबंध में जानकारी ली। इस अवसर पर महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रतिमाह उन्हें मिलने वाली 01 हजार रूपये की राशि से उनके जीवन में आ रहे व्यापक बदलाव की भूरी-भूरी सराहना की। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री साय से आत्मयी बातचीत कर बालोद जिले के सभी हितग्राही महिलाएं बहुत ही अभिभूत नजर आ रही थीं। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री साय बहुत ही सहज एवं आत्मीय ढंग से जिले के 05 महिला हितग्राहियों से बातचीत कर इस योजना के माध्यम से जीवन में हो रहे बदलाव के संबंध में जानकारी दी। इस अवसर पर नगर पंचायत डौण्डीलोहारा निवासी श्रीमती जुही सोनी ने बताया कि उन्होंने महतारी वंदन योजना के माध्यम से लोन लेकर ब्यूटी पार्लर एवं सिलाई मशीन का कार्य प्रारंभ किया है। इस कार्य से  में सुधार एवं बदलाव के लिए बहुत ही कारगर एवं उपयोगी साबित हुआ है। इसके लिए उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार एवं मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित कियाउन्हें प्रतिमाह से 06 से 07 हजार रूपये प्रतिमाह की आमदनी प्राप्त हो जाती है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रारंभ किए गए महतारी वंदन योजना उनके जीवन स्तर। इसी तरह ग्राम हरदी निवासी श्रीमती भूमिका साहू ने मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय से संवाद करते हुए बताया कि उन्होंने महतारी वंदन योजना की राशि से सीमेंट का गमला एवं तुलसी चैरा निर्माण का कार्य प्रारंभ किया है। इस कार्य से उन्हें प्रतिमाह 10 हजार रूपये की आमदनी हो जाती है। उन्होंने बताया कि इस योजना से मिलने वाली राशि का उपयोग सोशल मीडिया के कार्य में भी लगा रही है। भूमिका साहू ने छत्तीसगढ़ सरकार के महतारी वंदन योजना को अपने जैसे अनेक जरूरतमंद लोगों के लिए बहुत बड़ा सहारा बताते हुए इस योजना की भूरी-भूरी सराहना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय को राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना से मिल रहे लाभ के संबंध में जानकारी देते हुए ग्राम कोरगुड़ा निवासी श्रीमती सरोज देवांगन ने इस योजना की मुक्तकंठ से सराहना की है। उन्होंने कहा कि इस योजना से मिलने वाली प्रतिमाह मिलने वाली राशि से आटा चक्की का कार्य प्रारंभ किया है। जिससे उन्हें प्रतिमाह 03 से 04 हजार रूपये की आमदनी हो रही है। इसी तरह इस योजना की सराहना ग्राम तुड़मुड़ा निवासी श्रीमती बसंती बाई ने भी राज्य सरकार की महतारी वंदन योजना को अपने जैसे अनेक जरूरतमंद महिलाओं के लिए मुश्किल वक्त का सहारा बताया है। उन्होंने मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय को इस योजना से मिल रहे राशि के लाभ के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने इस योजना से मिल रहे राशि से छोटा व्यापार प्रारंभ किया है। वे आसपास के बाजार में जाकर चना, फल्ली आदि खाद्य सामग्रियों की बिक्री कार्य कर रही हैं। इससे उन्हें प्रतिमाह 05 से 06 हजार रूपये तक की आमदनी हो जाती है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस योजना से मिल रहे राशि के फलस्वरूप हितग्राहियों के जीवन में आ रहे व्यापक बदलाव को महतारी वंदन योजना की वास्तविक सार्थकता बताते हुए इसकी सराहना की है। श्री साय ने महतारी वंदन योजना के सभी हितग्राहियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए इस योजना से प्रतिमाह मिलने वाले राशि का सदुपयोग करने को कहा।



Related News
thumb

मुख्यमंत्री ने किया ‘अंतरिक्ष संगवारी’ अंतरिक्ष यात्री प्रशिक्षण पह...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को कैम्प कार्यालय बगिया में विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान से जोड़ने और उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित ...


thumb

अब स्कूल पहुंचेगी विज्ञानशाला, मुख्यमंत्री ने ‘साइंस ऑन व्हील्स’ को...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को कैम्प कार्यालय बगिया में ‘साइंस ऑन व्हील्स’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।


thumb

‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री साव

उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव गुरुवार को ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम में शामिल हुए। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंत...


thumb

राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश में राज्य प्रशासनिक सेवा के 6 अधिक...


thumb

बिहान की दीदियों ने विजय शर्मा को राखी बांधकर दी बधाई

कबीरधाम जिले के बिहान स्व-सहायता समूहों से जुड़ी दीदियों और पशुपालकों का गुजरात के बनासकाठा स्थित डेयरी कोऑपरेटिव एवं अमूल डेयरी कोऑपरेटिव का शैक्ष...


thumb

दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठान, कल मनाया जाएगा...

मालवीय रोड स्थित दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर में चल रहे 'समयोपदेश वर्षायोग 2026' चातुर्मास के अंतर्गत मुनि आगम सागर, मुनि पुनीत सागर, एलक धैर्य सागर एवं...