नारायणपुर (वीएनएस)। अबूझमाड़ के दुर्गम और वनांचल क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित प्रसव की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए संचालित मायका सेंटर अब भरोसे का मजबूत केंद्र बन रहे हैं। बरसात के दौरान नदी-नालों के उफान और दुर्गम रास्तों के कारण स्वास्थ्य संस्थानों तक पहुंचना चुनौतीपूर्ण होने के बावजूद मायका सेंटर के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को प्रसव से पहले ही सुरक्षित वातावरण में आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
इसी क्रम में विकासखंड ओरछा के आदेर मायका सेंटर में ग्राम हितुल की निवासी शांति, पति बोमधा का 19 अगस्त 2026 को सुबह 10 बजे सुरक्षित संस्थागत प्रसव कराया गया। शांति ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया, जिसका वजन 2.9 किलोग्राम है। प्रसव के बाद मां और नवजात दोनों स्वस्थ हैं तथा उन्हें आवश्यक देखभाल उपलब्ध कराई जा रही है। शांति का मायका सेंटर में पंजीयन 6 फरवरी 2026 को किया गया था। गर्भावस्था के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा उनकी नियमित निगरानी एवं आवश्यक देखभाल सुनिश्चित की गई, जिसके परिणामस्वरूप प्रसव सुरक्षित रूप से आदेर मायका सेंटर में संपन्न हुआ।
अबूझमाड़ जैसे दुर्गम क्षेत्र में मायका सेंटर गर्भवती महिलाओं को प्रसव के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इन केंद्रों पर महिलाओं को प्रसव पूर्व देखभाल, स्वास्थ्य जांच, पौष्टिक भोजन और चिकित्सकीय निगरानी जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं, ताकि उन्हें प्रसव के समय लंबी दूरी और दुर्गम रास्तों की चुनौती का सामना न करना पड़े। जिले में वर्तमान में 8 मायका सेंटर संचालित हैं। इन केंद्रों के माध्यम से जून में 24, जुलाई में 27 और अगस्त में अब तक 24 प्रसव हुए हैं।
इस प्रकार अब तक मायका केंद्रों में कुल 75 सुरक्षित संस्थागत प्रसव कराए जा चुके हैं। यह उपलब्धि अबूझमाड़ की माताओं तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने और सुरक्षित मातृत्व सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग का प्रयास है कि अबूझमाड़ के किसी भी गांव की गर्भवती महिला दूरी और दुर्गमता के कारण सुरक्षित प्रसव की सुविधा से वंचित न हो। मायका सेंटर इसी संकल्प को धरातल पर साकार करते हुए माताओं और नवजातों को सुरक्षित शुरुआत देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पूर्व पीए रहे केके चंद्रवंशी के पुरानी भिलाई स्थित आवास पर मंगलवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ...
जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी , भैरव सोसायटी में 10 अगस्त से जारी 21 दिवसीय दादागुरुदेव इक्तिसा जाप के समापन समारोह दिवस पर देर रात भजन सम्राट राहुल झा...
दुर्ग जिले के तीन नगर निगमों में चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। नगरीय निकायों में निष्पक्ष एवं पारदर्शितापूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया सुनिश्चित करने की...
छत्तीसगढ़ी सिनेमा के दर्शकों का लंबा इंतज़ार खत्म हो गया है। शम्भाला फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनी बहुप्रतीक्षित छत्तीसगढ़ी फिल्म 'आँखी' का ऑफिशि...
वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन ने देहदान की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, व्यवस्थित और सुगम बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है।
प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजनांतर्गत शहर के पथ विक्रेताओं एवं असंगठित श्रमिकों को वित्तीय समावेशन, डिजिटल सशक्तिकर...