रायपुर(वीेएनएस)। नेता प्रतिपक्ष के हालिया बयान में स्पष्टता का घोर अभाव दिखाई दे रहा है। एक ओर वे माताओं-बहनों को हर महीने आर्थिक संबल प्रदान करने वाली महतारी वंदन योजना को बंद करने की बात करते नजर आते हैं, वहीं दूसरी ओर इसी योजना की कमियां गिनाकर अपनी बात रखने का प्रयास कर रहे हैं। कभी महंगाई का मुद्दा उठाया जाता है, तो कभी महतारी वंदन योजना को लेकर भ्रम पैदा किया जाता है। आखिर उनका वास्तविक रुख क्या है, यह जनता के लिए समझ पाना भी मुश्किल हो गया है।
पार्षद रवि सिन्हा ने कहा कि माताओं-बहनों को हर महीने आर्थिक सहायता देने वाली महतारी वंदन योजना का विरोध कांग्रेस की महिला विरोधी मानसिकता को स्पष्ट रूप से उजागर करता है। कांग्रेस का इतिहास भी बताता है कि जब-जब महिलाओं को अधिकार और सम्मान देने की दिशा में कोई बड़ा कदम उठाया गया, कांग्रेस ने उसका विरोध किया। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संदर्भ में कांग्रेस द्वारा दर्ज कराए गए विरोध का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि महिलाओं को राजनीतिक और सामाजिक रूप से सशक्त होते देखना कांग्रेस को स्वीकार नहीं है।
उन्होंने कहा कि केवल बयानबाजी कर अपनी राजनीतिक उपस्थिति दर्ज कराने और बेसिर-पैर की बातें करके राजनीतिक कद बढ़ाने की नाकाम कोशिश करने के बजाय नेता प्रतिपक्ष को अपनी ऊर्जा अपने वार्ड और शहर के विकास में लगानी चाहिए। जनता ने जनप्रतिनिधियों को समस्याओं के समाधान और क्षेत्र के विकास के लिए चुना है, न कि हर विषय को राजनीतिक बयानबाजी का मुद्दा बनाने के लिए।रवि सिन्हा ने कहा कि महतारी वंदन योजना को लेकर कांग्रेस को अपना रुख पहले स्पष्ट करना चाहिए—क्या वह माताओं-बहनों को मिलने वाली आर्थिक सहायता के पक्ष में है या उसके विरोध में? जनता अब भ्रम और बयानबाजी नहीं, बल्कि स्पष्ट नीति, जिम्मेदार राजनीति और धरातल पर दिखाई देने वाला विकास चाहती है।
पोलमपल्ली स्थित कन्या आवासीय पोटाकेबिन विद्यालय में छात्राओं की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने जिस तत्परता और संवेदनशीलता के साथ मो...
बारिश का दौर अभी जारी है और मौसम विभाग ने आगामी 3 सितंबर तक बारिश का अलर्ट भी जारी किया है पर इस बीच ही सिंचाई पानी की कथित मांग पर सिंचाई पानी देन...
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने आज रायपुर स्थित अपने शासकीय आवास में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘...
छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक संगीत और आधुनिक सुरों के अनूठे संगम को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्व...