आज का पंचांग : कजरी तीज और हेरंब चतुर्थी व्रत आज

Posted On:- 2026-08-31




आज का पंचांग: आज 31 अगस्त 2026, सोमवार को कजरी तीज है। कजरी तीज में भगवान शिव और माता पार्वती के पूजन का विधान है। मान्यता है कि इस व्रत को करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इस दिन भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि भी है। इसे हेरंब संकष्टी चतुर्थी भी कहा जाता है। इस व्रत को बहुला चतुर्थी के नाम से भी जानते हैं। आज चतुर्थी तिथि पर पूरे दिन पंचक का साया रहने वाला है। चतुर्थी तिथि भगवान गणेश को समर्पित है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने और व्रत करने से सकटों से रक्षा होती है और मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। चतुर्थी व्रत सोमवार के दिन होने के कारण आज भगवान शिव की कृपा पाने का भी उत्तम योग बन रहा है। देखें आज चतुर्थी व्रत में पूजन के शुभ-अशुभ मुहूर्त।

सूर्य और चंद्रमा का समय:

सूर्योदय: सुबह 05:57 बजे

सूर्यास्त: शाम 06:46 बजे

चंद्रोदय: रात लगभग 08:29 बजे

चंद्रास्त: अगली सुबह 08:43 बजे (1 सितंबर)

ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 05:42 बजे से सुबह 06:24 बजे तक।

प्रातः सन्ध्या- सुबह 06:03 बजे से सुबह 07:06 बजे तक।

अभिजित मुहूर्त- दोपहर 01:23 बजे से दोपहर 02:17 बजे तक।

विजय मुहूर्त- शाम 04:05 बजे से शाम 04:59 बजे तक।

गोधूलि मुहूर्त- रात 08:35 बजे से रात 08:56 बजे तक।

सायाह्न सन्ध्या- रात 08:35 बजे से रात 09:38 बजे तक।

अमृत काल - रात 09:31 बजे से रात 11:06 बजे तक।

आज के अशुभ मुहूर्त:

राहुकाल- सुबह 08:47 बजे से सुबह 10:28 बजे तक।

यमगण्ड- दोपहर 12:09 बजे से दोपहर 01:50 बजे तक।

गुलिक काल- दोपहर 03:32 बजे से शाम 05:13 बजे तक।

दुर्मुहूर्त- दोपहर 02:17 बजे से दोपहर 03:11 बजे तक।

वर्ज्य- दोपहर 12:04 बजे से दोपहर 01:38 बजे तक।

गण्ड मूल- पूरे दिन

पंचक- सुबह 07:06 बजे से रात 11:53 बजे तक।




Related News
thumb

हल सष्ठी 2 सितंबर को: बन रहे 3 शुभ योग, जानें पूजा सामग्री, विधि और...

हल सष्ठी का पर्व इस बार 2 सितंबर को मनाया जाएगा। संतान की सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना से महिलाएं यह व्रत रखती हैं। जानें हल सष्ठी की सह...


thumb

आज का पंचांग: भाद्रपद माह कृष्ण पक्ष चतुर्थी तिथि

01 सितंबर को भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। इस तिथि पर अश्विनी नक्षत्र और वृद्धि योग का विशेष संयोग बन रहा है। इस तिथि पर चंद्रमा का...


thumb

आज का पंचांग- 30 अगस्त 2026 : भाद्रपद माह कृष्ण पक्ष द्वितीया तिथि

30 अगस्त को भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है। इस तिथि पर उत्तरभाद्रपदा नक्षत्र और शुला योग का विशेष संयोग बन रहा है। इस तिथि पर चंद्रम...


thumb

आज का पंचांग- 29 अगस्त 2026 : भाद्रपद माह कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि

29 अगस्त को भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। इस तिथि पर पूर्वभाद्रपदा नक्षत्र और सुकर्माण योग का विशेष संयोग बन रहा है। इस तिथि पर चं...


thumb

आज का पंचांग- 28 अगस्त 2026 : श्रावण माह शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि, ...

28 अगस्त को श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। इस तिथि पर रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाता है। इस तिथि पर शतभिषा नक्षत्र और अतिगंदा योग का व...