खाली पेट चाय-कॉफी पीने की आदत पड़ सकती है भारी

Posted On:- 2026-08-31




गट हेल्थ को हो सकता है नुकसान, एक्सपर्ट ने बताया क्यों?

अगर आप भी बिना कुछ खाए-पिए सुबह चाय-कॉफी पीते हैं तो यह आदत आपके पेट को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचा सकती है। आयुर्वेदिक हेल्थ कोच डिंपल जांगड़ा अपने यू ट्यूब वीडियो बताया कि खाली पेट कैफीन लेने से कुछ लोगों में पेट में एसिडिटी और जलन जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। इससे एसिडिटी, रिफ्लक्स, सीने में जलन और पेट में असहजता महसूस हो सकती है। ऐसे में वो बता रही हैं कि खाली पेट किन चीजों का सेवन करना चाहिए और कॉफी का सेवन करते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है। आइए जानते हैं कॉफी पीते समय अपने पेट की सेहत का ख्याल कैसे रखें।

सुबह खाली पेट क्या पियें?

हेल्दी फैट से करें शुरुआत: गर्म पानी में 1 चम्मच घी डालकर पानी का सेवन करें। घी में मौजूद ब्यूटिरिक एसिड पेट की अंदरूनी परत की कोशिकाओं को सहारा देता है और गट बैरियर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है।

जीरा, धनिया और सौंफ की चाय: सुबह एक गिलास पानी में जीरा, धनिया और सौंफ डालें और फिर पानी को पिएं। ​​यह पानी पाचन एंजाइम को बढ़ाता है, ऐंठन कम करता है साथ ही यह शरीर से हानिकारक टॉक्सिंस बाहर निकालता है और मेटाबॉलिज्म तेज करता है।

नाश्ते के बाद पिएं चाय-कॉफी 

डिंपल जांगड़ा कहती हैं कि आप कॉफ़ी या चाय का सेवन बेशक कर सकते हैं बस खाली पेट न करें। नाश्ते के लगभग 45 मिनट बाद चाय या कॉफी पिएं, ताकि पेट में खाना हो और एसिड का असर कम हो सके। एक कप कॉफी में एक चम्मच घी, बादाम का मक्खन या नारियल का तेल मिलाने से पेट पर कैफीन का असर कम होता है। यानी आपको कॉफी छोड़नी नहीं है। बस खाली पेट इसे पीना बंद करना है।

गट हेल्थ के लिए डाइट में हेल्दी फैट करें शामिल

डिंपल जांगड़ा कहती हैं कि अपनी गट हेल्थ को बेहतर रखने के लिए कद्दू के बीज, अलसी, एवोकाडो, जैसे हेल्दी फैट्स का चुनाव करें, ये पूरे पेट में कोशिकाओं की झिल्ली को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। पेट की अंदरूनी परत को आराम देने के लिए एलोवेरा का भी इस्तेमाल किया जाता है।




Related News
thumb

सुबह जोड़ों की अकड़न कैसे दूर करें, डॉक्टर से जानिए क्यों रात में ज...

रात में जब आप कई घंटों तक एक ही जगह आराम करते हैं, तो जोड़ों में मौजूद सिनोवियल फ्लूड जो जोड़ों का चिकनाई वाला तरल पदार्थ होता है वो धीरे-धीरे कम स...


thumb

कास्टिक सोडा से करें किचन सिंक की सफाई

हर घर में किचन सिंक का इस्तेमाल रोजाना होता है। वहीं कई बार इसमें बचा हुआ खाना फंस जाता है। ऐसा होने पर सिंक जाम हो जाता है और पानी का बहाव धीमा या...


thumb

सर्दियों में स्वास्थ्य के अच्छा क्या है- फलों का जूस या फल !

फल खाना ज्यादा फायदेमंद होता है या फलों का जूस पीना लाभदायक रहता है। इन दोनों में से आपको क्या चुनना चाहिए? फल स्वादिष्ट, ताज़ा और विटामिन, एंटीऑक्...


thumb

फायदेमंद है अजवाइन, हींग और काला नमक का सेवन

अजवाइन हींग और काला नमक, तीनों ही डाइजेस्टिव गुणों से भरपूर है। अजवाइन जहां एंटीबैक्टीरियल है वहीं, हींग आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है। हींग में कुछ...


thumb

सर्दियों में मॉर्निंग वॉक से पहले रखें कुछ खास बात बातों का ख्याल

मॉर्निंग वॉक इसलिए भी जरूरी है कि क्योंकि इसमें शरीर में जमा खराब और एक्सट्रा कोलेस्ट्रॉल बाहर निकलता है। इसमें मांसपेशियों को खूब इस्तेमाल होता है...