समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर मुस्लिम समाज की बैठक 1 सितंबर को

Posted On:- 2026-08-31




रायपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) कानून लागू करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है और इसके लिए राज्य स्तरीय समिति का गठन किया गया है। उक्त समिति को सुझाव देने के लिए रायपुर मुस्लिम समाज की ओर से एक दिवसीय बैठक का आयोजन किया गया है। यह जानकारी छ.ग. राज्य वक्फ बोर्ड (कैबिनेट मंत्री दर्जा) के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने दी है।

1 सितंबर को गुरु घासीदास ऑडिटोरियम में होगी बैठक  
मुस्लिम समाज की यह बैठक 01 सितंबर 2026, मंगलवार को स्थान- गुरु घासीदास ऑडिटोरियम, कार्यालय छ.ग. राज्य वक्फ बोर्ड के सामने, कलेक्ट्रेट चौक, रायपुर में आयोजित की जाएगी। बैठक में मुस्लिम समाज के बुद्धिजीवियों द्वारा दिए गए सुझावों को एकत्रित किया जाएगा। इसके लिए रायपुर की समस्त मस्जिदों में जुमा को ऐलान के माध्यम से सूचना दी गई है।

दो प्रतियों में लिखित सुझाव लाने की अपील  
आयोजकों ने अपील की है कि UCC के संबंध में सुझाव लिखित में अध्यक्ष, समान नागरिक संहिता समिति, छत्तीसगढ़ के नाम से संबोधित करते हुए दो प्रतियों में प्रस्तुत करें। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में शहर काजी कारी डॉ. मोहम्मद इमरान अशरफी साहब और अध्यक्षता के रूप में वरिष्ठ अधिवक्ता जनाब फैसल रिजवी साहब उपस्थित रहेंगे। मुस्लिम समाज द्वारा दिए गए सुझावों को बैठक में एकत्रित कर शाम 04:00 बजे समान नागरिक संहिता (UCC) समिति, छत्तीसगढ़ के सदस्यों के समक्ष उपस्थित होकर प्रस्तुत किया जाएगा।



Related News
thumb

चाय की चुस्की बनी जिंदगी की ढाल! नेपाल की बाढ़ में बाल-बाल बचे रायप...

नेपाल में आई अचानक बाढ़ के बीच रायपुर के पांच दोस्तों की जान महज 10-15 मिनट की देरी से बच गई।


thumb

पर्युषण महापर्व पर मानव सेवा प्रकल्प: निःशुल्क जयपुर पैर वितरण व कृ...

सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व चमत्कारी जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी , भैरव सोसायटी में 8 सितम्बर से पर्युषण पर्व के पावन अवसर पर धर्म आराधना के साथ ही मान...


thumb

बीएसपी में वर्षों से जारी लोहा चोरी के पीछे संगठित गिरोह का आरोप

भिलाई इस्पात संयंत्र में कथित तौर पर वर्षों से चल रहे लोहा चोरी के मामले को लेकर वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने अब पुलिस की भूमिका और जांच के तौर-त...


thumb

बंगाली समाज के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए सांसद बघेल और विधाय...

भिलाई नगर कालीबाड़ी, सेक्टर–6 में आज नवगठित कार्यकारी समिति के पदभार ग्रहण समारोह एवं पौधरोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ


thumb

मेहनत, हुनर और सरकारी सहयोग से साकार हुआ स्वरोजगार का सपना

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना बेरोजगार युवाओं एवं इच्छुक उद्यमियों को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर प...