बिश्केक में प्रधानमंत्री मोदी का भारतीय समुदाय ने किया स्वागत

Posted On:- 2026-08-31




बिश्केक (वीएनएस)। उज्बेकिस्तान की सफल यात्रा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिश्केक में 26वें शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए किर्गिस्तान पहुंचे। बिश्केक में भारतीय समुदाय ने 'वंदे मातरम' के नारों के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान पीएम मोदी ने महात्मा गांधी स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भारतीय समुदाय ने बेहद उत्साह और गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान 'वंदे मातरम' के नारों से माहौल गूंज उठा।

भारतीय समुदाय के लोगों के साथ यह आत्मीय मुलाकात किर्गिस्तान में रहने वाले भारतीयों के गर्व, लगाव और भारत से उनके मजबूत रिश्ते को दर्शा रहा था। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किर्गिज गणराज्य के बिश्केक में महात्मा गांधी स्मारक पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पोस्‍ट में ल‍िखा, सोमवार सुबह बिश्केक में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। गांधी जी के विचारों का हमारे मन पर हमेशा गहरा और अनोखा असर रहेगा।

इससे पहले रविवार को बिश्केक पहुंचने पर मानस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कैबिनेट ऑफ मिनिस्टर्स के चेयरमैन आदिलबेक कासिमालिएव ने पीएम मोदी का स्वागत किया। मध्य एशियाई देश की इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री कई द्विपक्षीय बैठकों में भी हिस्सा लेंगे।



Related News
thumb

हिंदू केवल व्यक्ति नहीं, परिवार, समाज और मानवता का प्रतिनिधि है: भागवत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने ब्रिटेन की राजधानी लंदन में आयोजित 'एकता का जश्न' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा...


thumb

संयुक्त राष्ट्र में करेक्ट द मैप प्रस्ताव का भारत ने किया समर्थन

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने शुक्रवार को 'करेक्ट द मैप' प्रस्ताव पारित कर दिया। दुनिया के नक्शों में देशों और महाद्वीपों के वास्तविक आकार को अधिक सटीक...


thumb

मेलोनी के नाम इटली की सबसे लंबे समय तक पीएम रहने की उपलब्धि

जॉर्जिया मेलोनी के नेतृत्व वाली सरकार इटली गणराज्य के युद्धोत्तर इतिहास की सबसे लंबे समय तक चलने वाली सरकार बन गई है।


thumb

SCO समिट में मोदी-शी जिनपिंग की मुलाकात, हाथ मिलाकर हुई बातचीत

26वें शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात हुई।


thumb

SCO समिट में PM मोदी का आतंकवाद पर प्रहार, शहबाज शरीफ के सामने दिया...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में आयोजित 26वें शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में आतंकवाद के खिलाफ कड़ा रुख अपन...


thumb

हमने किसी देश पर कब्ज़ा नहीं किया, न ही धर्म बदला: मोहन भागवत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कनाडाई शहर टोरंटो में आयोजित एक अंतर्राष्ट्रीय मंच से भारत की सभ्यतागत सोच और उसके वैश्विक दृष्ट...