सारंगढ़ में सड़क हादसा: श्रद्धालुओं की पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, 15 घायल

Posted On:- 2026-08-31




सारंगढ़ (वीएनएस)। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में एक भीषण सड़क हादसे में करीब 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी श्रद्धालु चंद्रपुर स्थित चंद्रहासिनी मंदिर से देवी दर्शन कर पिकअप वाहन से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सीपीएम कॉलेज रोड के पास एक माजदा ट्रक ने पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही सारंगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।

बताया जा रहा है कि घायल सभी लोग महासमुंद जिले के बागबाहरा, पटेरापाली और गाड़ाघाट के निवासी हैं। मंदिर में दर्शन के बाद सभी एक ही पिकअप वाहन से वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सीपीएम कॉलेज रोड के पास तेज रफ्तार माजदा ट्रक ने पिकअप को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप में सवार करीब 15 लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल नजदीकी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सभी का इलाज जारी है। हादसे में कुछ लोगों को गंभीर चोटें आने की जानकारी सामने आई है।

घटना की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। फिलहाल सारंगढ़ पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। ट्रक चालक की लापरवाही और वाहनों की गति समेत अन्य पहलुओं को लेकर पुलिस जांच जारी है।



Related News
thumb

बिलासपुर बवाल में पुलिस का शिकंजा, दोनों पक्षों के 11 आरोपी गिरफ्तार

न्यायधानी बिलासपुर में 28-29 अगस्त की दरमियानी रात हुए पथराव और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है।


thumb

चाय की चुस्की बनी जिंदगी की ढाल! नेपाल की बाढ़ में बाल-बाल बचे रायप...

नेपाल में आई अचानक बाढ़ के बीच रायपुर के पांच दोस्तों की जान महज 10-15 मिनट की देरी से बच गई।


thumb

पर्युषण महापर्व पर मानव सेवा प्रकल्प: निःशुल्क जयपुर पैर वितरण व कृ...

सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व चमत्कारी जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी , भैरव सोसायटी में 8 सितम्बर से पर्युषण पर्व के पावन अवसर पर धर्म आराधना के साथ ही मान...


thumb

बीएसपी में वर्षों से जारी लोहा चोरी के पीछे संगठित गिरोह का आरोप

भिलाई इस्पात संयंत्र में कथित तौर पर वर्षों से चल रहे लोहा चोरी के मामले को लेकर वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने अब पुलिस की भूमिका और जांच के तौर-त...


thumb

बंगाली समाज के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए सांसद बघेल और विधाय...

भिलाई नगर कालीबाड़ी, सेक्टर–6 में आज नवगठित कार्यकारी समिति के पदभार ग्रहण समारोह एवं पौधरोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ