रायपुर(वीएनएस)।शासन की कल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंदों के जीवन में सुविधा के साथ आत्मनिर्भरता की नई राह भी तैयार कर रही हैं। सूरजपुर के संजयनगर, अजबनगर निवासी बचपन से दिव्यांग श्री गौतम सिल को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल मिलने से अब उनके दैनिक जीवन में आवागमन आसान होगा। साथ ही वे रोजगार के छोटे अवसरों से जुड़कर अपनी आजीविका को बेहतर बनाने की दिशा में आगे बढ़ सकेंगे।
दैनिक आवागमन में हो रही परेशानी को लेकर श्री गौतम ने कलेक्टर श्रीमती रेना जमील से मुलाकात कर अपनी समस्या बताई थी। उनकी आवश्यकता को देखते हुए कलेक्टर ने समाज कल्याण विभाग को शासन की योजना के तहत आवश्यक कार्यवाही निर्देशों के पालन में समाज कल्याण विभाग द्वारा आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण की गई। इसके बाद कलेक्टर जनदर्शन के दौरान कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने श्री गौतम को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल प्रदान की।ट्राई साइकिल मिलने पर गौतम के चेहरे पर खुशी दिखाई दी। उन्होंने कहा कि अब आने-जाने में काफी सहूलियत होगी। वे छोटे-मोटे रोजगार से जुड़कर अपनी आजीविका को बेहतर बनाने का प्रयास कर सकेंगे। उन्होंने इस सहायता के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।
मत्स्य पालन शुरू करने से पहले कामिनी मुख्य रूप से कृषि पर निर्भर थीं। कृषि कार्य में मेहनत अधिक होने के बावजूद अपेक्षाकृत कम आय प्राप्त होती थी।
एटमासफियर रेसिडेंशियल को आपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड लिंगियाडीह की मतदाता सूची का प्रथम प्रकाशन किया गया है। सूची के संबंध में दावा आपत्ति 2 सितम्बर 20...
कीकृत बाल विकास परियोजना बिलासपुर शहरी अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र क्र. 59 गणेशनगर चुचुहियापारा एवं क्र. 54 पुराना टंकी के पास तारबहार में आंगनबाड़ी सहा...
छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग ने बीजापुर जिले के विकासखंड भैरमगढ़ में सिंचाई सुविधाओं को मजबूती देने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है।
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान (आईसीएआर-निब्सम), रायपुर द्वारा अनुसूचित जाति उप-योजना (एससीएसपी) के अंतर्गत किस...