जांजगीर-चांपा (वीएनएस)। विकासखण्ड नवागढ़ के ग्राम अमोरा निवासी सावित्री यादव आज अधिक आत्मविश्वास के साथ अपनी जरूरतों और परिवार की जिम्मेदारियों में सहयोग कर रही हैं। उनके जीवन में महतारी वंदन योजना की नियमित आर्थिक सहायता से सकारात्मक बदलाव आया।
सावित्री यादव के लिए महतारी वंदन योजना केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ने का माध्यम बनी है। योजना के तहत प्रतिमाह मिलने वाली एक हजार रुपये की राशि ने उन्हें आर्थिक संबल देने के साथ ही आत्मविश्वास भी बढ़ाया है। महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त मिलने पर उनके चेहरे पर खुशी और संतोष साफ दिखाई दिया।
विष्णु भैया की यह मदद हमारे जैसे परिवारों के लिए बड़ा सहारा है
महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त मिलने पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए सावित्री यादव कहती हैं कि हर महीने मिलने वाली यह सहायता उनके जीवन में बड़ा बदलाव लेकर आई है। वे कहती हैं कि विष्णु भैया के नेतृत्व में मिल रही यह सहायता उनके जैसे परिवारों के लिए मुश्किल समय में एक बड़ा सहारा बनी है। सावित्री कहती हैं कि इस राशि से वे परिवार की जरूरतें पूरी करने के साथ-साथ थोड़ी बचत भी कर पा रही हैं। उनके लिए महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि विष्णु भैया की ओर से मिला भरोसा और संबल है, जिसने परिवार की आर्थिक चिंता कम करने के साथ भविष्य के लिए भी विश्वास जगाया है। महतारी वंदन योजना आज सावित्री जैसी अनेक महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान करते हुए उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर दे रही है।
राज्य शासन की महत्वाकांक्षी 'कृषक उन्नति योजना' का लाभ जिले के प्रत्येक किसान तक पहुंचाने के लिए वर्तमान में जिले की सभी सहकारी समितियों (सोसाइटी) ...
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप (पीएमजी) की बैठक लेकर कोरबा जिले में संचालित एसईसीएल की कोरबा, कुसमुंडा...
कलेक्टर कुणाल दुदावत एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मेडलेपार (डमकस्म्ंच्त्) पोर्टल के प्रभावी क्रिय...
जिले में शांति, सुरक्षा एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर कुणाल दुदावत और पुलिस अधीक्षक सि...
खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत धान खरीदी की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर कुन्दन कुमार ने आज कलेक्टोरेट में संबंधित विभागीय अधिकारियों की समीक...
राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (NACO) एवं छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति के निर्देशानुसार दिनांक 12 अगस्त 2026 से अक्टूबर 2026 तक चलाए जा रहे इ...