कलेक्टर जनदर्शन में 45 आवेदन प्राप्त, शीघ्र निराकरण करने अधिकारियों को दिए निर्देश

Posted On:- 2026-08-31




उत्तर बस्तर कांकेर (वीएनएस)। कलेक्टर कार्यालय में सोमवार आयोजित साप्ताहिक कलेक्टर जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे 45 आवेदकों ने अपनी विभिन्न मांगों एवं समस्याओं को लेकर आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देशानुसार जिला पंचायत सीईओ हरेश मंडावी और अपर कलेक्टर जितेन्द्र कुर्रे नेे जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर कार्यवाही करते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के लिए निर्देशित किया। 

जनदर्शन में विभिन्न ग्रामों से पहुंचे ग्रामीणों द्वारा प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, स्कूल भवन में अतिरिक्त कक्ष निर्माण, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क का मरम्मत कार्य, सीसी सड़क एवं नाली निर्माण, आधार कार्ड एवं आबादी सर्वे सूची में नाम सम्मिलित करने, धान खरीदी केंद्र खुलवाने एवं किसान समृद्धि योजनांतर्गत नलकूप खनन हेतु अनुदान राशि प्रदाय करने जैसे विभिन्न प्रकार की मांगों व समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए गए। जनदर्शन में प्राप्त सभी आवेदनों को नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस अवसर पर सभी एसडीएम, जिला स्तरीय अधिकारी, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं नगरीय निकायों के अधिकारी मौजूद थे।




Related News
thumb

यूसीसी के लिए सर्व आदिवासी समाज और महिला आयोग ने दिए अहम सुझाव

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) का सर्वसमावेशी प्रारूप तैयार करने की दिशा में प्रक्रिया तेज हो गई है। राजधानी रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में...


thumb

वर्तमान पर फोकस करें, सीखते रहें और समाज के लिए योगदान दें : राज्यप...

संत गोबिंदराम शदाणी शासकीय कला एवं वाणिज्य कन्या महाविद्यालय, रायपुर में वर्ष 2026-27 में नवप्रवेशित छात्राओं का दीक्षारंभ कार्यक्रम मंगलवार को राज...


thumb

नवा रायपुर में खुलेगा NMIMS, लीज अनुबंध और भूमि रजिस्ट्री की प्रक्र...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को उच्च शिक्षा, कौशल और ज्ञान के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने की दिशा में आ...


thumb

गुप्त चेंबर में छिपा रखा था 4.47 क्विंटल गांजा, पंजाब का तस्कर गिरफ...

कबीरधाम जिले में चिल्फी पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कंटेनर ट्रक से 4 क्विंटल 47 किलो 445 ग्राम गांजा बरामद किय...


thumb

विश्वविद्यालयों की गुणवत्ता और विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाना सर्वाे...

राज्यपाल रमेन डेका ने मंगलवार को प्रदेश के विभिन्न शासकीय विश्वविद्यालयों के कुलसचिवों की बैठक लेकर विश्वविद्यालयों की शैक्षणिक गुणवत्ता, विद्यार्थ...


thumb

मेहनत का सम्मान, समय पर मेहनताना

“काम किया, मेहनत की और तय समय में मजदूरी खाते में पहुंच गई—अब परिवार की जरूरतें पूरी करने में आसानी होती है।” ग्रामीण श्रमिकों के लिए समय पर मिलने ...