जशपुरनगर (वीएनएस)। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में 01 जून से 31 अगस्त 2026 तक कुल 7466.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। जबकि पिछले 10 वर्षों की इस अवधि की औसत वर्षा 8438.1 मिमी है। इस प्रकार जिले में अब तक सामान्य वर्षा का 88.5 प्रतिशत वर्षा हो चुकी है।
बीते 24 घंटों में जिले में कुल 170.8 मिमी वर्षा हुई। आज सबसे अधिक वर्षा मनोरा में 58.2 मिमी, सन्ना में 23.1 मिमी, दुलदुला में 21.4 मिमी और जशपुर में 20.0 मिमी दर्ज की गई। वहीं बगीचा में 18.7 मिमी, कुनकुरी में 10.8 मिमी, कांसाबेल में 6.2 मिमी, बागबहार में 5.3 मिमी, फरसाबहार में 4.1 मिमी और पत्थलगांव में 3.0 मिमी वर्षा हुई।
01 जून से अब तक सर्वाधिक वर्षा मनोरा में 1171.1 मिमी हुई है जो सामान्य 817.2 मिमी का 143.3 प्रतिशत है। इसके बाद कुनकुरी में 1018.1 मिमी, सन्ना में 880.7 मिमी, कांसाबेल में 815.3 मिमी, बगीचा में 726.2 मिमी, जशपुर में 676.7 मिमी, पत्थलगांव में 666.1 मिमी, दुलदुला में 625.9 मिमी, बागबहार में 499.5 मिमी और सबसे कम फरसाबहार में 387.1 मिमी वर्षा दर्ज हुई है।
इस नई कनेक्टिविटी ने स्थानीय ग्रामीणों, विशेषकर युवाओं और विद्यार्थियों की जिंदगी को एक नई दिशा दी है। कभी अपनों की कुशलक्षेम पूछने या एक जरूरी...
आया मोचो दंतेश्वरी बाबा भैरम आय, कैसा जादू है तेरे बस्तर में’ जब तीसरी कक्षा की नन्हीं छात्रा पायल की सुरीली आवाज शहीद गुंडाधूर कृषि महाविद्यालय के...
रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया और जांजगीर-चांपा सांसद कमलेश जांगड़े के मुख्य आतिथ्य में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक कलेक्ट्रे...
बैठक में कलेक्टर ने आगामी सरगुजा ओलंपिक के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दि...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रयासों से जशपुर जिले को खेल अधोसंरचना के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक फुटबॉल स्टे...
बैठक में कलेक्टर ने समस्त विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को स्कूलों के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू, सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर ...