राजनांदगांव में साढ़े 6 वर्षों का कार्यकाल अविस्मरणीय : संयुक्त संचालक

Posted On:- 2026-09-01




- संयुक्त संचालक डॉ. उषा किरण बड़ाईक को दी भावभीनी विदाई

राजनांदगांव (वीएनएस)।  संयुक्त संचालक जनसंपर्क डॉ. उषा किरण बड़ाईक का जिला जनसंपर्क कार्यालय राजनांदगांव से जनसंपर्क संचालनालय नवा रायपुर स्थानांतरण होने पर जिला जनसंपर्क कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर अधिकारी-कर्मचारियों ने डॉ. बड़ाईक की उत्कृष्ट कार्यशैली, सौम्य, सरल, मधुर एवं आत्मीय व्यवहार की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

संयुक्त संचालक जनसंपर्क डॉ. उषा किरण बड़ाईक ने कहा कि राजनांदगांव जिले में लगभग साढ़े 6 वर्षों तक कार्य करने का अवसर मिला। यह कार्यकाल उनके जीवन के अविस्मरणीय पलों में से एक रहा। उन्होंने कहा कि शासकीय दायित्वों के निर्वहन के दौरान जिला जनसंपर्क कार्यालय के सभी अधिकारी-कर्मचारियों का निरंतर सहयोग प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि जनसंपर्क विभाग शासन की योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को आम जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके लिए टीम भावना के साथ कार्य करना आवश्यक है। संयुक्त संचालक डॉ. उषा किरण बड़ाईक ने अधिकारी-कर्मचारियों को इसी तरह मेहनत, लगन एवं समर्पण के साथ कार्य करते हुए अपने कौशल को अपग्रेड करने और कार्यालयीन दायित्वों का बेहतर ढंग से निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर जिला जनसंपर्क कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों ने डॉ. उषा किरण बड़ाईक के साथ कार्य करने के अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि डॉ. उषा किरण बड़ाईक के नेतृत्व में कार्य करने का अवसर मिला और उनकी कार्यशैली एवं व्यवहार से बहुत कुछ सीखने को मिला। उनका मार्गदर्शन, सहयोग एवं आत्मीय व्यवहार सदैव प्रेरणादायी रहा। अधिकारी-कर्मचारियों ने आशा व्यक्त किया कि नवीन दायित्वों में भी उनका स्नेह एवं मार्गदर्शन मिलता रहेगा। अधिकारी-कर्मचारियों ने डॉ. उषा किरण बड़ाईक को जनसंपर्क संचालनालय, नवा रायपुर में नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए स्वस्थ, सुखद, सफल एवं मंगलमय भविष्य की कामना की। इस अवसर पर सहायक सूचना अधिकारी  प्रवीण रंगारी सहित  भूपेन्द्र साहू,  देवाशीष झा,  शिव साहू,  पुरुषोत्तम देवांगन,  हिमांशु साहू एवं  लेखराम साहू उपस्थित थे।



Related News
thumb

दशकों बाद ग्रामीणों तक पहुंचा नेटवर्क, सुकमा के सुदूर वनांचल टेटरई ...

इस नई कनेक्टिविटी ने स्थानीय ग्रामीणों, विशेषकर युवाओं और विद्यार्थियों की जिंदगी को एक नई दिशा दी है। कभी अपनों की कुशलक्षेम पूछने या एक जरूरी...


thumb

बस्तर की माटी से अंतरिक्ष तक गूंज

आया मोचो दंतेश्वरी बाबा भैरम आय, कैसा जादू है तेरे बस्तर में’ जब तीसरी कक्षा की नन्हीं छात्रा पायल की सुरीली आवाज शहीद गुंडाधूर कृषि महाविद्यालय के...


thumb

विभागीय योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार करने सांसद श्रीमत...

रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया और जांजगीर-चांपा सांसद कमलेश जांगड़े के मुख्य आतिथ्य में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक कलेक्ट्रे...


thumb

कलेक्टर रोहित व्यास ने ग्राम पंचायतों में संचालित विकास योजनाओं की...

बैठक में कलेक्टर ने आगामी सरगुजा ओलंपिक के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दि...


thumb

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रयासों से जशपुर को बड़ी सौगात, फुटब...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रयासों से जशपुर जिले को खेल अधोसंरचना के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक फुटबॉल स्टे...


thumb

कलेक्टर रोहित व्यास ने स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा की

बैठक में कलेक्टर ने समस्त विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को स्कूलों के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू, सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर ...