प्रधानमंत्री मातृ वंदना और मिनीमाता महतारी जतन योजना बनीं आरती का मजबूत सहारा

Posted On:- 2026-09-01




- मातृ एवं शिशु पोषण को मिला संबल

राजनांदगांव (वीएनएस)।  शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के लिए आर्थिक संबल बनने के साथ ही मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा पोषण को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। विकासखंड छुरिया के ग्राम चांदो निवासी श्रीमती आरती देवांगन को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं मिनीमाता महतारी जतन योजना का लाभ मिला। योजनाओं से प्राप्त आर्थिक सहायता का उपयोग उन्होंने अपने एवं बच्चों के पोषण तथा स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को पूरा करने में किया। इससे उनके परिवार को आर्थिक राहत मिली और बच्चे स्वस्थ एवं सुपोषित हैं।

पहले बच्चे के जन्म पर मिली 25 हजार रूपए की सहायता -

श्रीमती आरती देवांगन ने बताया कि अपनी प्रथम गर्भावस्था के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं मिनीमाता महतारी जतन योजना के लिए आवेदन किया था। प्रथम बच्चे के जन्म पर उन्हें प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से 5 हजार रूपए तथा मिनीमाता महतारी जतन योजना से 20 हजार रूपए, इस प्रकार कुल 25 हजार रूपए की सहायता राशि प्राप्त हुई। इस राशि का उपयोग उन्होंने अपने एवं बच्चे के पोषण और आवश्यक जरूरतों में किया।

दूसरी बालिका गुनाक्षी के जन्म पर मिली 26 हजार रूपए की सहायता -

दूसरी गर्भावस्था के दौरान भी श्रीमती आरती ने योजनाओं के लिए आवेदन किया। दूसरी संतान के रूप में बालिका गुनाक्षी के जन्म पर उन्हें प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से 6 हजार रूपए तथा मिनीमाता महतारी जतन योजना से 20 हजार रूपए की सहायता राशि प्राप्त हुई। इस प्रकार दूसरी संतान के जन्म पर उन्हें कुल 26 हजार रूपए की सहायता मिली।

दोनों बच्चों के लिए मिली कुल 51 हजार रूपए की सहायता -

दोनों गर्भावस्थाओं एवं बच्चों के जन्म के अवसर पर श्रीमती आरती देवांगन को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं मिनीमाता महतारी जतन योजना के माध्यम से कुल 51 हजार रूपए की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई। उन्होंने बताया कि इस राशि से बच्चों के लिए पौष्टिक आहार एवं स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को पूरा करने में काफी मदद मिली।

पोषण पर खर्च हुई राशि, बच्चे हुए स्वस्थ एवं सुपोषित -

श्रीमती आरती ने बताया कि शासन से मिली सहायता राशि का उपयोग उन्होंने अपने और बच्चों के पोषण के लिए किया। आर्थिक सहायता मिलने से गर्भावस्था एवं प्रसव के बाद बच्चों की देखभाल में सहूलियत हुई। योजनाओं से मिले सहयोग के परिणामस्वरूप उनके बच्चे स्वस्थ एवं सुपोषित हैं। उन्होंने शासन की योजनाओं को जरूरतमंद माताओं के लिए उपयोगी बताते हुए आभार व्यक्त किया। श्रीमती आरती देवांगन ने कहा कि शासन की योजनाओं से मिलने वाली आर्थिक सहायता जरूरतमंद परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और मिनीमाता महतारी जतन योजना से मिली सहायता ने उनके परिवार को आर्थिक मजबूती देने के साथ ही मातृ एवं शिशु पोषण को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बढ़ावा दे रही प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत पात्र गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली माताओं को निर्धारित शर्तों के अनुसार वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। प्रथम संतान के लिए 5 हजार रूपए तथा दूसरी संतान बालिका होने पर 6 हजार रूपए की सहायता का प्रावधान है। योजना का उद्देश्य गर्भवती एवं धात्री माताओं के पोषण में सुधार करना तथा गर्भावस्था के दौरान होने वाली आर्थिक कठिनाइयों को कम करना है।

मिनीमाता महतारी जतन योजना बनी मेहनतकश माताओं का सहारा -

छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित मिनीमाता महतारी जतन योजना के तहत पात्र पंजीकृत निर्माण श्रमिक महिलाओं को प्रसव के बाद 20 हजार रूपए की एकमुश्त आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। योजना का उद्देश्य गर्भवती एवं प्रसूता महिलाओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण को बेहतर बनाना है।



Related News
thumb

दशकों बाद ग्रामीणों तक पहुंचा नेटवर्क, सुकमा के सुदूर वनांचल टेटरई ...

इस नई कनेक्टिविटी ने स्थानीय ग्रामीणों, विशेषकर युवाओं और विद्यार्थियों की जिंदगी को एक नई दिशा दी है। कभी अपनों की कुशलक्षेम पूछने या एक जरूरी...


thumb

बस्तर की माटी से अंतरिक्ष तक गूंज

आया मोचो दंतेश्वरी बाबा भैरम आय, कैसा जादू है तेरे बस्तर में’ जब तीसरी कक्षा की नन्हीं छात्रा पायल की सुरीली आवाज शहीद गुंडाधूर कृषि महाविद्यालय के...


thumb

विभागीय योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार करने सांसद श्रीमत...

रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया और जांजगीर-चांपा सांसद कमलेश जांगड़े के मुख्य आतिथ्य में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक कलेक्ट्रे...


thumb

कलेक्टर रोहित व्यास ने ग्राम पंचायतों में संचालित विकास योजनाओं की...

बैठक में कलेक्टर ने आगामी सरगुजा ओलंपिक के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दि...


thumb

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रयासों से जशपुर को बड़ी सौगात, फुटब...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रयासों से जशपुर जिले को खेल अधोसंरचना के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक फुटबॉल स्टे...


thumb

कलेक्टर रोहित व्यास ने स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा की

बैठक में कलेक्टर ने समस्त विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को स्कूलों के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू, सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर ...