कोरबा, (वीएनएस)। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में जिले के विभिन्न ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनीं। उन्होंने आवेदकों से उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रकरणों का परीक्षण कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने तथा निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनदर्शन में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 45 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की लंबित राशि का भुगतान, बिजली बिल में सुधार, ऋण पुस्तिका प्रदान करने, अंत्योदय राशन कार्ड, दिव्यांग पेंशन एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन, लंबित वेतन एवं मानदेय भुगतान, अभिलेखों में त्रुटि सुधार एवं रिकॉर्ड दुरुस्ती, मुआवजा प्रकरणों की जांच, अवैध शराब के निर्माण एवं विक्रय पर रोक लगाने तथा पात्र लोगों को जीविकोपार्जन एवं आजीविका के साधनों से जोड़ने सहित अन्य जनहित से संबंधित आवेदन शामिल रहे।
कलेक्टर श्री दुदावत ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनदर्शन में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का गंभीरता, संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के साथ परीक्षण किया जाए। पात्र हितग्राहियों को शासन के नियमानुसार शीघ्र लाभ एवं राहत उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं के निराकरण में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए और प्रत्येक प्रकरण में निर्धारित समय-सीमा का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत प्रतीक जैन, अपर कलेक्टर देवेन्द्र पटेल, अपर कलेक्टर ओंकार यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
बारिश की हर बूंद को सहेजने और उसे धरती के भीतर पहुंचाकर आने वाली पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षित करने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने देश के सामने जनभागीदारी ...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले के ग्रामीण एवं सुदूर क्षेत्रों में सड़क अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा...
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रायपुर के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होकर कहा कि यह दीक्षांत सम...
आदिवासी विकास विभाग गरियाबंद द्वारा जिले के समस्त शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, नर्सिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक एवं आईटीआई सहित अन्...
संचालनालय तकनीकी शिक्षा के निर्देशानुसार शासकीय पॉलीटेक्निक गरियाबंद में डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए पंचम एवं अंतिम चरण की काउ...
काउंसलिंग के दौरान विद्यार्थियों को कक्षा 8वीं में प्रथम श्रेणी (60 प्रतिशत) उत्तीर्ण अंक सूची, पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी नक्सल पीड़ित प्रमाण पत्र, ...