कोरबा, (वीएनएस)। पशुधन विकास विभाग, जिला कोरबा द्वारा पशुओं की सुरक्षा एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से नगर पंचायत छुरी, विकासखंड कटघोरा में विशेष अभियान चलाया गया। कलेक्टर कुणाल दुदावत द्वारा इस संबंध में निर्देश दिए गए थे।
अभियान के दौरान मुख्य मार्ग पर विचरण करने वाले 52 पशुओं को रेडियम बेल्ट लगाए गए। रेडियम बेल्ट के माध्यम से रात्रि के समय सड़क पर मौजूद पशु वाहन चालकों को दूर से ही आसानी से दिखाई देंगे, जिससे पशुओं से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की संभावना को कम करने में सहायता मिलेगी।
पशुधन विकास विभाग द्वारा पशुपालकों एवं आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने पशुओं को खुले में सड़कों पर न छोड़ें तथा पशुओं की सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानी बरतें।पशुधन विकास विभाग, जिला कोरबा द्वारा पशु एवं जनसुरक्षा के दृष्टिगत इस प्रकार के जागरूकता एवं सुरक्षा संबंधी अभियान निरंतर संचालित किए जा रहे हैं।
जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र स्थित पाताकुटरू गांव में नए मोबाइल टॉवर का निर्माण एवं संचालन शुरू होने से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। ग्राम पंचाय...
- छत्तीसगढ़ के युवाओं में नई ऊर्जा, सकारात्मक सोच और नेतृत्व क्षमता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित “युवा उड़ान 2026” कार्यक्रम का भव्य शु...
छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग, रायपुर द्वारा पं. जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर के अटल बिहारी वाजपेयी नवीन सभागार में नारी सम्मान ...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दूरदर्शी नेतृत्व और मार्गदर्शन में जिला मुख्यालय सुकमा को आधुनिक, सुव्यवस्थित और आकर्षक स्वरूप देने के लिए विकास का ...
बच्चों की नियमित स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए प्रशासन ने एक विशेष पहल करते हुए प्रत्येक छात्र का अनिवार्य हेल्थ कार्ड बनाने का निर्णय लिया है, जिसमे...
खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में जिले के किसानों को धान बेचने के लिए बेहतर और सुगम सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण पहल की है।...