सारंगढ़-बिलाईगढ़, (वीएनएस)। रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया और जांजगीर- चांपा सांसद कमलेश जांगड़े की उपस्थिति में जिला खनिज न्यास की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार सारंगढ़ में सम्पन्न हुई। बैठक में सारंगढ़ विधायक उत्तरी जांगड़े, बिलाईगढ़ विधायक कविता लहरे, कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय, उपाध्यक्ष अजय नायक, सदस्य दिनेश जांगड़े, जनपद पंचायत बरमकेला अध्यक्ष विद्या चौहान, खनिज प्रभावित क्षेत्र ग्राम पंचायत के सरपंच विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में डीएमएफ मद से जिले में कराए जा रहे विकास कार्यों एवं प्रस्तावित कार्यों की विभागवार जानकारी प्रस्तुत की गई। विभिन्न विभागों में निर्धारित 70 प्रतिशत राशि विकास एवं प्राथमिकता वाले कार्यों के लिए तथा शेष 30 प्रतिशत राशि विभिन्न क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार कार्यों पर व्यय किए जाने के संबंध में चर्चा की गई। इस दौरान जिला प्रशासन द्वारा सेक्टर आधारित कार्यों एवं विकास कार्यों से संबंधित प्रस्तावों की जानकारी, डीएमएफ सदस्यों को दी गई। प्रस्तावों के अनुमोदन के संबंध में आवश्यक प्रक्रिया एवं प्राथमिकताओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
इस दौरान जिला प्रशासन द्वारा सेक्टर आधारित कार्यों एवं विकास कार्यों से संबंधित प्रस्तावों की जानकारी डीएमएफ सदस्यों को दी गई। प्रस्तावों के अनुमोदन के संबंध में आवश्यक प्रक्रिया एवं प्राथमिकताओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में डीएमएफ मद का प्रभावी एवं जनहित में उपयोग सुनिश्चित करते हुए जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आवश्यक विकास कार्यों को गति देने पर जोर दिया गया।
जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र स्थित पाताकुटरू गांव में नए मोबाइल टॉवर का निर्माण एवं संचालन शुरू होने से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। ग्राम पंचाय...
- छत्तीसगढ़ के युवाओं में नई ऊर्जा, सकारात्मक सोच और नेतृत्व क्षमता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित “युवा उड़ान 2026” कार्यक्रम का भव्य शु...
छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग, रायपुर द्वारा पं. जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर के अटल बिहारी वाजपेयी नवीन सभागार में नारी सम्मान ...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दूरदर्शी नेतृत्व और मार्गदर्शन में जिला मुख्यालय सुकमा को आधुनिक, सुव्यवस्थित और आकर्षक स्वरूप देने के लिए विकास का ...
बच्चों की नियमित स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए प्रशासन ने एक विशेष पहल करते हुए प्रत्येक छात्र का अनिवार्य हेल्थ कार्ड बनाने का निर्णय लिया है, जिसमे...
खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में जिले के किसानों को धान बेचने के लिए बेहतर और सुगम सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण पहल की है।...