समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त निर्देश-अधिकारी अपने विभागीय कार्यों का करें नियमित निरीक्षण

Posted On:- 2026-09-01




सड़कों के गड्ढे भरने, राशन दुकानों के निरीक्षण और पीएम सूर्यघर योजना में हितग्राहियों को जोड़ने पर भी जोर

लोन प्रकरणों के निराकरण से लेकर एग्रीस्टैक पंजीयन तक तेज करें काम

धमतरी, (वीएनएस)।  कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने आज समय-सीमा की बैठक लेकर विभागीय कार्यो की बारी-बारी से समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देशित किया कि वे अपने विभागों से संबंधित कार्यों को गुणवत्तापूर्ण और समय सीमा में पूरा करें और कार्यों का नियमित निरीक्षण करें। कलेक्टर ने शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए प्राचार्यो की बैठक लेने और सभी स्कूलों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उद्योग विभाग को लोन प्रकरण निपटाने और राईस मिलरों की बैठक लेने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने एलडीएम को लोन मेला आयोजित करने के लिए भी निर्देशित किया। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा देवहारी सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान खरीदी की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, व्यवस्थित और किसान हितैषी बनाने के उद्देश्य से जिले में एग्रीस्टैक पंजीयन अभियान को गति दी जा रही है। कलेक्टर श्री मिश्रा ने एग्रीस्टेक के शेष पंजीयन को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए शिविर लगाने के निर्देश कृषि विभाग को दिए। इसके साथ ही सब्जी मंडी का शेष काम भी पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने मत्स्य हितग्राहियों का केसीसी कराने और नर्सरी का एरिया बढ़ाने के निर्देश मछलीपालन विभाग को दिए।

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने आवासों में पीएम सूर्यघर योजना के तहत अधिक से अधिक हितग्राहियों को सोलन कनेक्शन लगाने हेतु प्रेरित करने के निर्देश विद्युत विभाग के अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने जल जीवन मिशन के कार्यों को सीईओ जिला पंचायत से चर्चा के उपरांत ही प्रस्तुत करने कहा। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया कि सड़कों के गड्ढों की भराई कर आवागमन को व्यवस्थित करें। कलेक्टर ने खाद्य निरीक्षक के माध्यम से सोसाईटियों का नियमित निरीक्षण कराने के निर्देश खाद्य अधिकारी को दिए। इसके अलावा भेण्डरी में धान संग्रहण केन्द्र को पूरा कराने के निर्देश कलेक्टर ने दिए।

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने सभी ब्लॉक के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ ही जनप्रतिनिधियों का स्वास्थ्य जांच करने कहा। इसके अलावा डायलिसिस संेटर धमतरी में अधिक से अधिक मरीजों को लाभ मिले, यह सुनिश्चित किया जाए। कुरूद में स्पोर्ट्स से संबंधित सभी कार्यो और हाउसिंग बोर्ड के तहत बन रहे भवनों को जल्द पूरा करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाईन में पेंशन, चिकित्सा सहित अन्य प्राप्त प्रकरणों को संबंधित विभाग द्वारा निराकृत करने के निर्देश दिए। इसके अलावा सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत प्राप्त प्रकरणों को भी समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।



Related News
thumb

पाताकुटरू में मोबाइल टॉवर से बदली संचार की तस्वीर, ग्रामीणों को मिल...

जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र स्थित पाताकुटरू गांव में नए मोबाइल टॉवर का निर्माण एवं संचालन शुरू होने से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। ग्राम पंचाय...


thumb

युवा उड़ान 2026 से बीजापुर में गूंजा युवाओं के सामर्थ्य और संकल्प का...

- छत्तीसगढ़ के युवाओं में नई ऊर्जा, सकारात्मक सोच और नेतृत्व क्षमता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित “युवा उड़ान 2026” कार्यक्रम का भव्य शु...


thumb

नारी सम्मान कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं एवं अधिक...

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग, रायपुर द्वारा पं. जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर के अटल बिहारी वाजपेयी नवीन सभागार में नारी सम्मान ...


thumb

सीएम विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बदलेगी सुकमा की तस्वीर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दूरदर्शी नेतृत्व और मार्गदर्शन में जिला मुख्यालय सुकमा को आधुनिक, सुव्यवस्थित और आकर्षक स्वरूप देने के लिए विकास का ...


thumb

बच्चों की सेहत और सुरक्षा से समझौता नहीं

बच्चों की नियमित स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए प्रशासन ने एक विशेष पहल करते हुए प्रत्येक छात्र का अनिवार्य हेल्थ कार्ड बनाने का निर्णय लिया है, जिसमे...


thumb

किसानों की सुविधा के लिए सुकमा जिले में बढ़े धान उपार्जन केन्द्र

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में जिले के किसानों को धान बेचने के लिए बेहतर और सुगम सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण पहल की है।...