कलेक्टर रोहित व्यास ने राजस्व एवं कृषि विभाग की समीक्षा की

Posted On:- 2026-09-01




एग्रीस्टेक किसान पंजीयन और डिजिटल फसल सर्वेक्षण में तेजी लाने के निर्देश

राजस्व प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में करें निराकरण

जशपुरनगर (वीएनएस)।  कलेक्टर  रोहित व्यास ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजस्व एवं कृषि विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर राजस्व प्रकरणों की प्रगति तथा कृषि योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने एग्रीस्टेक में किसान पंजीयन और डिजिटल फसल सर्वेक्षण के कार्य को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में सभी एसडीएम, तहसीलदार सहित अन्य राजस्व अधिकारी मौजूद रहे।

      कलेक्टर श्री व्यास ने एग्रीस्टेक के अंतर्गत प्रत्येक किसान तथा प्रत्येक खसरे का पंजीयन कार्य अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने के साथ ही डिजिटल फसल सर्वेक्षण का कार्य गुणवत्तापूर्वक तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों की भूमि और फसल संबंधी जानकारी का सही, अद्यतन एवं डिजिटल रिकॉर्ड तैयार होना कृषि योजनाओं एवं किसान हितैषी सेवाओं का प्रभावी ढंग से लाभ पहुंचाने के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने अधिकारियों को मैदानी स्तर पर नियमित निगरानी करते हुए पंजीयन एवं सर्वेक्षण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

      राजस्व विभाग की समीक्षा में कलेक्टर ने आधार एवं मोबाइल नंबर अद्यतन, किसान किताब प्रविष्टि, अविवादित एवं फौती नामांतरण, नक्शा अद्यतन, बटांकन, सीमांकन, ई-नामांतरण, स्वामित्व योजना, अभिलेख दुरुस्तीकरण एवं अभिलेख शुद्धता सहित विभिन्न राजस्व कार्यों की प्रगति की जानकारी ली।

उन्होंने व्यपवर्तन तथा राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों की तहसीलवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लंबित मामलों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही आरबीसी 6-4 के प्रकरणों एवं पीड़ित क्षतिपूर्ति से संबंधित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने को कहा।कलेक्टर श्री व्यास ने कहा कि राजस्व विभाग से संबंधित सेवाएं सीधे आम नागरिकों और किसानों से जुड़ी हैं। इसलिए पात्र हितग्राहियों को शासन की सेवाओं और योजनाओं का लाभ निर्धारित समय पर मिले, यह अधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशीलता, तत्परता और जवाबदेही के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।



Related News
thumb

पाताकुटरू में मोबाइल टॉवर से बदली संचार की तस्वीर, ग्रामीणों को मिल...

जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र स्थित पाताकुटरू गांव में नए मोबाइल टॉवर का निर्माण एवं संचालन शुरू होने से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। ग्राम पंचाय...


thumb

युवा उड़ान 2026 से बीजापुर में गूंजा युवाओं के सामर्थ्य और संकल्प का...

- छत्तीसगढ़ के युवाओं में नई ऊर्जा, सकारात्मक सोच और नेतृत्व क्षमता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित “युवा उड़ान 2026” कार्यक्रम का भव्य शु...


thumb

नारी सम्मान कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं एवं अधिक...

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग, रायपुर द्वारा पं. जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर के अटल बिहारी वाजपेयी नवीन सभागार में नारी सम्मान ...


thumb

सीएम विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बदलेगी सुकमा की तस्वीर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दूरदर्शी नेतृत्व और मार्गदर्शन में जिला मुख्यालय सुकमा को आधुनिक, सुव्यवस्थित और आकर्षक स्वरूप देने के लिए विकास का ...


thumb

बच्चों की सेहत और सुरक्षा से समझौता नहीं

बच्चों की नियमित स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए प्रशासन ने एक विशेष पहल करते हुए प्रत्येक छात्र का अनिवार्य हेल्थ कार्ड बनाने का निर्णय लिया है, जिसमे...


thumb

किसानों की सुविधा के लिए सुकमा जिले में बढ़े धान उपार्जन केन्द्र

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में जिले के किसानों को धान बेचने के लिए बेहतर और सुगम सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण पहल की है।...