जीडीपी की 7.8 प्रतिशत वृद्धि दर का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दिया

Posted On:- 2026-09-01




नई दिल्ली(वीएनएस)।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक संकटों और आपूर्ति बाधाओं के बीच 7.8 प्रतिशत की आर्थिक विकास दर हासिल करने पर देशवासियों के संकल्प और पुरुषार्थ की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस आंकड़े ने भारतीय अर्थव्यवस्था पर फैलाए जा रहे निराशावाद को खारिज कर दिया है। उन्होंने नागरिकों से स्वदेशी अपनाने और बेवजह विदेश यात्रा या सोना खरीदने से बचने की अपील भी की।
एक सितंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक उथल-पुथल, युद्धों और आपूर्ति शृंखला में व्यवधानों के बावजूद सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की 7.8 प्रतिशत वृद्धि दर हासिल करने को बेहद प्रभावशाली बताते हुए मंगलवार को इसका श्रेय देश की जनता को दिया। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर जारी एक वीडियो संदेश में ‘‘झूठ की गूंज’’ फैलाने वालों (संभवतः राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ अभियान पर तंज) पर निशाना साधते हुए कहा कि जीडीपी की ताजा वृद्धि दर ने भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर फैलाए जा रहे ‘‘निराशावाद’’ के विमर्श को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि अगर लोग स्वदेशी और आत्मनिर्भरता पर बल देना जारी रखेंगे तो आजादी के 100 वर्ष पूरे होने पर देश के युवाओं को विकसित भारत सौंपेंगे।
प्रधानमंत्री ने लोगों से यह भी आग्रह किया कि जब तक बेहद जरूरी न हो वे विदेश घूमने न जाएं, विदेशों में शादियों का आयोजन न करें और सोना भी न खरीदें। मोदी ने कहा, ‘‘देशवासियों, बहुत-बहुत बधाई। 7.8 प्रतिशत आर्थिक वद्धि दर।
देश खुशियों से भर गया है, लेकिन देशवासियों को मैं बधाई देता हूं उनकी संकल्प शक्ति के लिए, उनके पुरुषार्थ के लिए। (यह उपलब्धि) एक सामूहिक शक्ति का प्रतिबिंब है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘दुनिया युद्ध में डूबी हुई है, चारों तरफ युद्ध की खबरें आ रही हैं, विश्व संकटों से घिरा हुआ है, आपूर्ति शृंखला पूरी तरह बाधित है और 2020 के कोविड काल से अब तक, कहीं पर भी स्थिरता नजर नहीं आ रही है। उसके बावजूद भारत तेज गति से प्रगति कर रहा है।’’ प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘दूसरी तरफ भारत के भीतर भी निराशा की गर्त में डूबे लोग झूठ की गूंज और चारों तरफ निराशा फैलाने में लगे हैं। एशियाईइवेंट्स खोजना
इन सारी चीजों को पार करके भी, उन सभी बातों को धता बताकर देश ने 7.8 प्रतिशत की आर्थिक वद्धि दर हासिल की है।’’ प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘हमें इस गति को बनाए रखना है, बढ़ाना भी है और इसके लिए आत्मनिर्भर भारत बनना बहुत जरूरी है।’’ उन्होंने स्वदेशी के मंत्र और ‘वोकल फॉर लोकल’ का आह्वान करते हुए कहा, ‘‘जरूरत न हो तो विदेशों में घूमने-फिरने नहीं जाना चाहिए। विदेशों में शादी नहीं करना चाहिए। मेड इन इंडिया के मंत्र को जीना चाहिए और जरूरत न हो तो सोना भी नहीं खरीदना चाहिए।’’ मोदी ने कहा, ‘‘हम जितना ज्यादा स्वदेशी और आत्मनिर्भरता पर बल देंगे, मुझे पक्का विश्वास है कि जब आजादी के 100 साल पूरे होंगे तो हम हमारी युवा पीढ़ी को विकसित भारत सुपुर्द करेंगे।’’ उन्होंने लोगों से आह्वान करते हुए कहा, ‘‘हमारी युवा पीढ़ी के सपनों को हम अपने परिश्रम से साकार करके रहेंगे और इसलिए आइए, हम पुरुषार्थ में कमी न रखें।’’ प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘हमारी नीति सही है, हमारी नीयत साफ है और 140 करोड़ देशवासियों की शक्ति एकजुट होकर देश को आज नई ऊंचाइयों की ओर ले जा रही है।’’ सरकार की तरफ से सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर 7.8 प्रतिशत रही।



Related News
thumb

TVK और कांग्रेस में मतभेद की खबरें खारिज, सीएम विजय ने राहुल गांधी ...

कांग्रेस विधायक दल (CLP) की नेता ताराहाई कथबर्ट ने स्पष्ट किया है कि TVK के प्रमुख और राज्य के मुख्यमंत्री विजय ने INDIA गठबंधन के प्रधानमंत्री पद ...


thumb

झूठ की गूंज' 7.8% की इकोनॉमिक ग्रोथ को नहीं छिपा सकती, इंस्टाग्राम ...

सोमवार को जारी सरकारी आंकड़ों से पता चला कि वित्त वर्ष की पहली तिमाही में भारत की GDP बढ़कर 7.8% हो गई, जो RBI के अनुमानों से बेहतर है। SCO समिट के...


thumb

पंजाब यूनिवर्सिटी: अमित शाह ने एबीवीपी की जीत को 'राष्ट्र प्रथम' वि...

अमित शाह ने पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में ABVP की जीत को 'राष्ट्र प्रथम' विचारधारा में युवा शक्ति के अटूट विश्वास का प्रमाण बताया। अंकित बि...


thumb

सीजेपी ने 5 सितंबर का 'दिल्ली मार्च' वापस लिया, सुको में केंद्र के ...

सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार के आश्वासन के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने 5 सितंबर का अपना 'दिल्ली मार्च' वापस ले लिया है। CJP प्रवक्ता सौरव दास...


thumb

सुको से छात्रों को बड़ी राहत! सरकार ने एफआईआर रद्द करने के फैसले का ...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सभी एफआईआर रद्द कर दी हैं, जिसका केंद्र सरकार ने स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कॉकरोच ...