सारंगढ़-बिलाईगढ़(वीएनएस)। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू की नई पहल से जिले में बच्चों के पोषण स्तर में सुधार और आंगनबाड़ी केन्द्रों में जनभागीदारी को बढ़ावा आएगा। अब न्योता भोज कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रत्येक आंगनबाड़ी केन्द्र में प्रतिमाह में कम से कम एक दिन ‘न्योता भोज’ आयोजित किए जायेंगे।इसकी शुरुआत श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर 3 सितंबर को होगा।
न्योता भोज कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत एवं वार्ड क्षेत्र के नागरिक विभिन्न अवसरों जैसे जन्मदिन, सामुदायिक दिवस, विवाह, त्योहार एवं अन्य स्थानीय आयोजनों पर आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों के लिए पूर्ण भोजन का योगदान कर सकते हैं। इसके अलावा फल, प्रोटीनयुक्त खाद्य सामग्री, खिचड़ी, पूरी, चोकर, हलवा आदि पौष्टिक खाद्य सामग्री भी उपलब्ध कराई जा सकती है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के आहार में विविधता लाते हुए उन्हें अतिरिक्त पौष्टिक आहार उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में किसी प्रकार की राशि या खाद्य सामग्री का योगदान स्वैच्छिक होगा तथा इसे जनभागीदारी के माध्यम से आयोजित किया जाएगा। इसके माध्यम से आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के साथ- साथ समाज की सहभागिता को मजबूत करने और पोषण अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है।
जिले में विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) के तहत ग्रामीण विकास को गति देने और विभिन्न शासकीय योजनाओं के प्रभावी अभिसरण के ल...
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जयंत नाहटा ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के यूएलए मॉडल के प्रभावी क्रियान्वयन, सौर ऊर्जा के विस्तार तथा...
कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक लेकर जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं विभागीय कार्यों की प्रगति ...
कलेक्टर अभिजीत सिंह ने आज पीडब्ल्यूडी के सभाकक्ष में एग्रीस्टेक एवं बकेट क्लेम में किसानों के पंजीयन के संबंध में सभी अनुविभागीय अधिकारियों, कृषि ...
छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने प्रदेश की पारेषण व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। बेमेतरा जिले के...