महिला-बाल विकास विभाग में बड़ा फेरबदल, 14 अधिकारियों का तबादला

Posted On:- 2026-09-02




रायपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ के महिला एवं बाल विकास विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभाग ने कार्यक्रम अधिकारी, उप संचालक और सहायक संचालक स्तर के 14 अधिकारियों का तबादला किया हैं। जारी आदेश में कई जिला कार्यक्रम अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को संचालनालय और राज्य स्तरीय संस्थानों में पदस्थ किया गया है।

तबादला सूची के अनुसार जगरानी एक्का, जिला कार्यक्रम अधिकारी धमतरी को प्रभारी संयुक्त संचालक, संचालनालय महिला एवं बाल विकास बनाया गया है। वहीं नेरकर, उप संचालक संचालनालय को उप संचालक, राज्य स्तरीय संसाधन केंद्र रायपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

चन्द्रबेश सिंह सिसोदिया, जिला कार्यक्रम अधिकारी बेमेतरा को उप संचालक, संचालनालय महिला एवं बाल विकास तथा अजय शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी जशपुर को उप संचालक संचालनालय पदस्थ किया गया है। अशोक पांडेय को गरियाबंद से जिला अधिकारी दुर्ग कार्यक्रम और बृजेन्द्र सिंह ठाकुर को राजनांदगांव से प्रभारी सचिव, छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग रायपुर भेजा गया है।

इसके अलावा अवनी बिस्वाल को राज्य स्तरीय संसाधन केंद्र से उप संचालक संचालनालय, जबकि वरूण नागेश को राज्य स्तरीय संसाधन केंद्र से जिला कार्यक्रम अधिकारी गरियाबंद बनाया गया है। राजकुमार जाम्बुलकर को दुर्ग से जिला कार्यक्रम अधिकारी राजनांदगांव और सुधाकर बोदले को सक्ती से उप संचालक, क्षेत्रीय महिला प्रशिक्षण संस्थान सरगुजा की जिम्मेदारी दी गई है।

सहायक संचालक स्तर पर भी बदलाव किए गए हैं। लुपेन्द्र महिनाग को नारायणपुर से प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी धमतरी, ऋतीश कुमार टंडन को सुकमा से प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी बेमेतरा और अतुल दाण्डेकर को राज्य स्तरीय संसाधन केंद्र रायपुर से प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी सक्ती बनाया गया है।

वहीं अनुकूल पांडेय, सहायक संचालक रायपुर को जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी कांकेर से प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी जशपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।





Related News
thumb

चेकमेट एट जशपुर अखिल भारतीय ओपन फिडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता का सफल...

जशपुर में पहली बार आयोजित ‘चेकमेट एट जशपुरदृअखिल भारतीय ओपन फिडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता 2026’ का सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रतियोगिता में पश्चिम बंग...


thumb

दिव्यांगजन छात्रवृत्ति योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 तक

दिव्यांग विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा संचालित दिव्यांगजन छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेद...


thumb

1 से 15 सितम्बर तक मनाया जा रहा साक्षरता पखवाड़ा

कलेक्टर एवं जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण के अध्यक्ष देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशानुसार तथा जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं मुख्य कार...


thumb

धान खरीदी 2026-27 के लिए एग्रीस्टेक पंजीयन अनिवार्य, सह-खातेदारों क...

कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में एग्रीस्टेक एवं बकेट क्लेम के तहत किसानों के पंजीयन की प्रगति की समीक्षा की। बैठक ...


thumb

बाल संरक्षण गृहों को मिलेगी नई पहचान, अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा की पहल

छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने प्रदेश में संचालित बाल एवं बालिका संरक्षण गृह तथा बाल संप्रेक्षण गृहों की प...


thumb

आम के फलोद्यान से ग्रामीण महिलाओं को मिला अतिरिक्त आय का साधन

किसानों की उन्नति की राह में आवश्यक है कि उन्हें अतिरिक्त आय के साधनों से जोड़ा जाए। इसके लिए मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के भरतपुर, मनेंद्रगढ़ एवं...