जगदलपुर (वीएनएस)। शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर 05 सितम्बर 2026 को बस्तर संभाग के मेधावी और समर्पित शिक्षकों को सम्मानित करने की व्यापक तैयारी पूरी कर ली गई है। संयुक्त संचालक बस्तर संभाग से मिली जानकारी के अनुसार, ‘मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण योजना अंतर्गत 2026’ का संभागीय समारोह जगदलपुर स्थित श्यामाप्रसाद मुखर्जी टाउन हॉल में आयोजित किया जाएगा। इस गरिमामयी कार्यक्रम में संभाग के सातों जिलों से चयनित कुल 74 प्राचार्यों, प्रधान पाठकों और व्याख्याताओं को उनके उत्कृष्ट अध्यापन और शिक्षा के उन्नयन में दिए गए अतुलनीय योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।
समारोह के दौरान विभिन्न श्रेणियों में शिक्षकों को मंच पर अलंकृत किया जाएगा। इसके तहत संभाग के प्रत्येक जिले से एक-एक उत्कृष्ट प्राचार्य का चयन किया गया है, जिसमें बस्तर से मनोरमा बौद्ध, बीजापुर से राधेश्याम कुलदीप, दंतेवाड़ा से शैफाली भदौरिया, कांकेर से टिकेश्वर सिंह ठाकुर, कोण्डागांव से महावीर जायसवाल, नारायणपुर से गणेश प्रसाद दुग्गा और सुकमा से सहदेव सिंह शामिल हैं। इसके अतिरिक्त संभाग के 7 जिलों के सभी 32 विकासखंडों से जमीनी स्तर पर शिक्षा की अलख जगा रहे 32 प्राथमिक शाला और 32 माध्यमिक शाला के प्रधान पाठकों, यानी कुल 64 संस्था प्रमुखों को उनके अनुकरणीय शैक्षणिक नेतृत्व के लिए चुना गया है।
इसी क्रम में संभाग स्तरीय चयन समिति द्वारा प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर उत्कृष्ट अध्यापन कार्य करने वाले तीन व्याख्याताओं को प्रतिष्ठित ‘शिक्षा श्री’ अलंकरण प्रदान किया जाएगा। इस विशेष सम्मान के लिए कांकेर जिले से कौशल कुमार मंडावी व यशवंत जैन तथा कोण्डागांव जिले से कु० हेमा कश्यप का चयन हुआ है।
भू-अभिलेख शाखा के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि जिले के सभी तहसीलों में 24 घण्टे के दौरान 14.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। इस दौरान सर्वाधिक 3...
पारंपरिक खेती से इतर आधुनिक तकनीकों और उद्यानिकी फसलों को अपनाने से किसानों की तकदीर बदल रही है। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के विकासखंड बागबाहरा अं...
जिला चिकित्सालय जशपुर में गंभीर एवं आपातकालीन मरीजों को समय पर विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। चिकित्सक...
जशपुर में पहली बार आयोजित ‘चेकमेट एट जशपुरदृअखिल भारतीय ओपन फिडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता 2026’ का सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रतियोगिता में पश्चिम बंग...
दिव्यांग विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा संचालित दिव्यांगजन छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेद...
कलेक्टर एवं जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण के अध्यक्ष देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशानुसार तथा जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं मुख्य कार...