जगदलपुर (वीएनएस)। प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बस्तर संभाग प्रवास के तहत संभागीय मुख्यालय जगदलपुर पहुंचे। विशेष विमान से यहां पहुंचे शिक्षा मंत्री का माँ दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया।
एयरपोर्ट पर जगदलपुर नगर निगम के महापौर संजय पाण्डे सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मंत्री की अगवानी की। इसके साथ ही बस्तर कलेक्टर आकाश छिकारा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तन्मय खन्ना तथा शिक्षा विभाग के संभागीय व जिला स्तरीय वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
अपने इस दौरे के दौरान स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बस्तर संभाग के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, आवासीय विद्यालयों और विकास कार्यों का सघन निरीक्षण करेंगे। दौरे का मुख्य उद्देश्य बस्तर अंचल में शिक्षा व्यवस्था की जमीनी हकीकत का जायजा लेना, शिक्षकों व विद्यार्थियों से संवाद स्थापित करना और अधोसंरचना को सुदृढ़ बनाना है।
ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने और स्व-सहायता समूहों को आजीविका गतिविधियों से जोड़ने की दिशा में छत्तीसगढ़ शासन की महिला बाल विकास ...
भू-अभिलेख शाखा के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि जिले के सभी तहसीलों में 24 घण्टे के दौरान 14.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। इस दौरान सर्वाधिक 3...
पारंपरिक खेती से इतर आधुनिक तकनीकों और उद्यानिकी फसलों को अपनाने से किसानों की तकदीर बदल रही है। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के विकासखंड बागबाहरा अं...
जिला चिकित्सालय जशपुर में गंभीर एवं आपातकालीन मरीजों को समय पर विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। चिकित्सक...
जशपुर में पहली बार आयोजित ‘चेकमेट एट जशपुरदृअखिल भारतीय ओपन फिडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता 2026’ का सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रतियोगिता में पश्चिम बंग...
दिव्यांग विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा संचालित दिव्यांगजन छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेद...