अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस : जिले में 15 सितंबर तक चलेगा साक्षरता पखवाड़ा

Posted On:- 2026-09-02




कोण्डागांव (वीएनएस)। कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अविनाश भोई के नेतृत्व में राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण कोण्डागांव के निर्देशानुसार उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण कोण्डागांव के तत्वावधान में 8 सितबंर 2026 को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस एवं 15 सितम्बर 2026 तक साक्षरता पखवाड़ा का आयोजन किया जाना है।

जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा निति 2020 के अंतर्गत पूरे देश में उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा हैं। इसका मुख्य उद्वेश्य जन-जन को साक्षर बनाना हैं। इसी क्रम में भारत सरकार शिक्षा मंत्रालय द्वारा 08 सितंबर अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के उपलक्ष्य में 01-15 सितम्बर 2026 तक पूरे प्रदेश साक्षरता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का उद्वेश्य 15 वर्ष से अधिक उम्र के वयस्कों को सशक्त बनाना है,जिन्होने स्कूली शिक्षा प्राप्त नहीं किया है। देशव्यापी साक्षरता पखवाड़ा एवं अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस समारोह में विकासखण्ड की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु समस्त विकासखण्ड शिक्षा अधिकारीयों एवं प्राचार्यों को निर्देशित किया गया हैं।

साक्षरता पखवाड़ा के अंतर्गत 01 सितम्बर को उल्लास साक्षरता का शुभारंभ एवं उल्लास शपथ का आयोजन किया जाएगा। 02 सितम्बर को कक्षा 1वी से 12वीं तक के विद्यार्थिंयों  के माध्यम से निरक्षर दादा-दादी, नाना-नानी या माता-पिता को सिर्फ 15 मिनट बैठक अखबार की सुर्खियॉ या बुनियादी अक्षर पढ़ना-लिखना सिखाया जाना हैं। 03 सितम्बर को उल्लास मोबाईल एप के माध्यम से उल्लास पोर्टल में असाक्षरों का शत प्रतिशत पंजीयन 04 सितम्बर को विद्यालय स्तर पर साक्षरता संगोष्ठी एवं अंगूठे से कलम की ओर अभियान 05 सितम्बर शिक्षक दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों और समाजसेवी का सम्मान, 06 सितम्बर को साक्षरता चौपाल एवं विभिन्न गतिविधियों आयोजन।

7 सितम्बर को सबके लिए शिक्षा विषय पर केन्द्रित चर्चा, वाद-विवाद, गीत, नृत्य, पेटिंग, चित्रकला, मेहंदी इत्यादि का आयोजन एवं 08 सितम्बर को जिला मुख्यालय में सुपोषित, शिक्षित एवं समृद्व सरगुजा से संबंधित जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिला परियोजना अधिकारी डी. एस. पोटाई कि 01 सितंबर से 15 सितंबर तक नवाचारी शिक्षकों द्वारा उल्लास के शिक्षार्थियों की सीखने-सिखाने के लिए मनोेरंजक टीएलएम का प्रदर्शन, सामाजिक चेतना केन्द्रों में पुस्तक वाचन, रेडियो, जिंगल, लघु फिल्म का प्रदर्शन, व्यावसायिक डिजिटल साक्षरता, उल्लास मेले का आयोजन, हिन्दी दिवस पर कार्यशाला का आयोजन एवं 15 सितम्बर को समापन दिवस के अवसर पर साक्षरता पखवाड़ा के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयंसेवी शिक्षकों, ग्राम प्रभारियों, आंगनबाड़ी कार्यकताओं, अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।




Related News
thumb

बारिश की हर बूंद सहेजने में छत्तीसगढ़ देश में अग्रणी, ‘जल संचय जन भ...

बारिश की हर बूंद को सहेजने और उसे धरती के भीतर पहुंचाकर आने वाली पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षित करने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने देश के सामने जनभागीदारी ...


thumb

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जशपुर को सड़क विकास की बड़ी...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले के ग्रामीण एवं सुदूर क्षेत्रों में सड़क अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा...


thumb

छत्तीसगढ़ अतीत के अंधकार से निकलकर विकास और प्रगति के नए युग की ओर अ...

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रायपुर के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होकर कहा कि यह दीक्षांत सम...


thumb

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन जारी

आदिवासी विकास विभाग गरियाबंद द्वारा जिले के समस्त शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, नर्सिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक एवं आईटीआई सहित अन्...


thumb

गरियाबंद पॉलीटेक्निक में प्रवेश का अंतिम अवसर

संचालनालय तकनीकी शिक्षा के निर्देशानुसार शासकीय पॉलीटेक्निक गरियाबंद में डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए पंचम एवं अंतिम चरण की काउ...


thumb

कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए तृतीय काउंसलिंग 3 से 9 सितंबर तक

काउंसलिंग के दौरान विद्यार्थियों को कक्षा 8वीं में प्रथम श्रेणी (60 प्रतिशत) उत्तीर्ण अंक सूची, पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी नक्सल पीड़ित प्रमाण पत्र, ...