BJP ने GDP आंकड़ों पर Congress के सवालों को दिमागी नक्सल सोच बताया

Posted On:- 2026-09-04




नई दिल्ली(वीएनएस)।भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर 7.8 प्रतिशत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर को गलत गणना से घटाकर 2.6 प्रतिशत बताने का आरोप लगाया है। भाजपा प्रवक्ता अनिल बलूनी ने कहा कि कांग्रेस भारतीय उपलब्धियों को कमतर आंकने की कोशिश कर रही है। इससे पहले कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने जीडीपी गणना की नई पद्धति की पूरी प्रक्रिया सार्वजनिक करने की मांग की थी।
नयी दिल्ली, तीन सितंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसने गलत गणना का इस्तेमाल करके भारत की 7.8 प्रतिशत की असल सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि को ‘‘काल्पनिक’’ 2.6 प्रतिशत में बदल दिया है। केंद्र में सत्तारूढ़ दल ने इसे देश की आर्थिक तरक्की को देखने का ‘‘दिमागी नक्सल सोच’’ करार दिया। कांग्रेस ने जीडीपी के नये आंकड़ों को लेकर बृहस्पतिवार को सवाल उठाया और कहा कि मोदी सरकार को यह बताना चाहिए कि जीडीपी के आकलन की नयी पद्धति तैयार करने की प्रक्रिया क्या थी और इसमें किन विशेषज्ञों और संस्थाओं से सलाह ली गई तथा अलग-अलग घटकों को शामिल करने का आधार क्या रहा।
पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह भी कहा कि नयी पद्धति तैयार करने और उसे लागू करने की पूरी प्रक्रिया सार्वजनिक करने की जरूरत है। रमेश ने एक बयान में कहा, ‘‘अप्रैल-जून 2026 तिमाही के लिए जारी 7.8 प्रतिशत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि के आंकड़े को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े होते हैं।’’ उन्होंने पूर्व वित्त सचिव सुभाष चंद्र गर्ग के बयान का हवाला देते हुए दावा किया कि यदि पुराने आधार आंकड़े को बरकरार रखा जाता तो नाममात्र की वृद्धि करीब 2.6 प्रतिशत होती, न कि सरकार द्वारा बताई गई 10.3 प्रतिशत की वृद्धि दिखाई देती। इस पर पलटवार करते हुए भाजपा के मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी ने कहा, ‘‘जयराम रमेश का तीन पन्नों का पूरा बयान दो ऐसी संख्याओं की तुलना पर आधारित है जिनकी तुलना नहीं की जा सकती। 
उस गलती पर टिकी हर बात उसी के साथ ध्वस्त हो जाती है।’’ बलूनी ने कहा, ‘‘अगर आर्थिक आंकड़े बेहतर होते हैं, तो वे किसी एक कमजोर आंकड़े को ढूंढ निकालते हैं। अगर गणित उनकी राजनीति का साथ नहीं देता, तो वे गणित ही बदल देते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यही दिमागी नक्सल वाली सोच है – यानी भारतीय उपलब्धियों को स्वीकार न कर पाना, और साथ ही उन्हें कमतर दिखाने, बदनाम करने और खुद भारतीयों का आत्मविश्वास कम करने की लगातार कोशिश करना।’’ बिना नाम लिए, भाजपा नेता ने गर्ग की आलोचना करते हुए कहा कि एक पूर्व वित्त सचिव, जिन्होंने राष्ट्रीय खातों पर आधारित प्रणाली में सबसे ऊंचे पद पर काम किया है, उन्हें ‘‘आर्थिक तुलना का पहला नियम पता होना चाहिए -- दोनों तरफ एक ही सीरीज का इस्तेमाल करें।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह पहली बार नहीं है जब भारत ने अपने जीडीपी के आधार वर्ष में बदलाव किया है। आज़ादी के बाद से यह नौवीं बार है जब ऐसा बदलाव किया गया है।



Related News
thumb

सीएम योगी का मथुरा से बड़ा संदेश: UP अब दंगे-कर्फ्यू मुक्त फेस्टिवल...

योगी आदित्यनाथ ने मथुरा में घोषणा की कि उत्तर प्रदेश अब दंगों और कर्फ्यू से पूरी तरह मुक्त है, जहाँ त्योहार राज्य की नई पहचान बन गए हैं। उन्होंने प...


thumb

PM Modi ने GSLV-F17 की सफलता पर ISRO को दी बधाई, बोले- 'यह भारत की ...

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर एक संदेश साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि GSLV-F17 की यह सफलता न केवल ISRO के तकनीकी कौशल का प्र...


thumb

ISRO ने GSLV से देश का पहला भू-इमेजिंग सैटेलाइट EOS-05 किया लॉन्च

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने श्रीहरिकोटा से 2300 किलोग्राम से भारी उपग्रह को निर्धारित कक्षा में सफलतापूर्वक भेजा। यह उपग्रह पृथ्वी से करीब 36...


thumb

नेपाल की अंधेरी सुरंग में 9 दिनों तक मौत से जंग...जन्माष्टमी पर मिल...

नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन के नौ दिन बाद त्रिशूली 3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से सुरक्षित बाहर निकाले गए कर्मचारी संजय साह ने अपन...


thumb

राम मंदिर की व्यवस्था संभालते ही सीईओ मिश्रा का बड़ा बयान, राम भक्त...

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले सीईओ बनने के बाद सेवानिवृत्त एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा ने व्यवस्थाओं को समझने और नई रणनीति लागू करन...