राजनांदगांव (वीएनएस)। स्वास्थ्य विभाग द्वारा एचपीवी टीकाकरण अभियान अंतर्गत जिले में किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए निरंतर एचपीवी टीकाकरण किया जा रहा है। जिले में निर्धारित 10577 के लक्ष्य के विरूद्ध अब तक 7789 किशोरियों का टीकाकरण किया जा चुका है, जो 73.64 प्रतिशत उपलब्धि है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिक्षा विभाग एवं जिले के सभी शासकीय एवं निजी विद्यालयों के प्राचार्यों से समन्वय स्थापित कर पात्र किशोरियों तक एचपीवी टीकाकरण की जानकारी पहुंचाने, अभिभावकों को जागरूक करने तथा अधिक से अधिक किशोरियों का टीकाकरण सुनिश्चित किया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों, एएनएम, मितानिनों, विद्यालयों के प्राचार्यों एवं शिक्षकों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए शेष पात्र किशोरियों का टीकाकरण पूर्ण कराने एवं जिले में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने में सहयोग की अपील की है। उन्होंने सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए अभिभावकों से एचपीवी टीकाकरण एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने एचपीवी टीकाकरण के लिए पात्र किशोरियों के अभिभावकों से समय पर टीकाकरण करवाकर एचपीवी टीकाकरण अभियान को सफल बनाने में सहयोग करने का अनुरोध किया गया।
आत्म उत्क्रांति आध्यात्मिक चातुर्मास 2026 के अंतर्गत जिनकुशल जैन दादाबाड़ी में शुक्रवार को अध्यात्म सार ग्रंथ का पठन करते हुए साध्वी मंजुलाश्रीजी ...
आत्म उत्क्रांति आध्यात्मिक चातुर्मास 2026 के अंतर्गत जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी, एम.जी. रोड में चल रहे 51 दिवसीय परमात्म भक्ति महोत्सव के क्रम में ...
राज्य शासन की मंशा और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सुशासन नीति के अनुरूप जिला प्रशासन आमजनों की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी और संवेदनशील निराकरण ...
आर्थिक परिस्थितियां चाहे कितनी भी चुनौतीपूर्ण क्यों न हों, यदि सही मार्गदर्शन और शासन की योजनाओं से अवसर मिले तो महिलाएं अपने जीवन की दिशा स्वयं ब...
राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-6 (एनएफएचएस-6), 2023-24 के राजनांदगांव जिले से संबंधित आंकड़ों में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के क्षेत्र में ...